Headlines

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किन-किन हस्‍तियों को दिया पद्म पुरस्कार सम्‍मान?

गंणतंत्र दिवस के अवसर पर 131 पद्म पुरस्‍कार नामों की घोषणा की गई थी। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
  • 66 हस्‍तियों को मिला पद्म सम्‍मान
  • कुल 131 विभूतियों को दिया जाना है सम्‍मान 

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान किए पद्म पुरस्कार

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्‍ट्रपति भवन में 66 विभूतियों को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान किए। इस दौरान समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गजेंद्र सिंह शेखावत और एचडी कुमारस्वामी सहित अन्‍य सम्‍मानित व्‍यक्‍ति उपस्‍थित रहे।

Video Credit: PBSHABD

उत्‍तर प्रदेश की 7 हस्‍तियों को मिला सम्‍मान

पद्म पुरस्कार 2026 के अंतर्गत उत्‍तर प्रदेश की 7 हस्‍तियों को यह सम्‍मान दिया गया। इनमें कला के क्षेत्र में वॉयलिन वादक डॉ एन राजम को पद्म विभूषण, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ केवल कृष्ण ठकराल, डॉ राजेंद्र प्रसाद और डॉ. श्याम सुंदर, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में डॉ. अशोक कुमार सिंह, पुरातत्व विज्ञान के अंतर्गत डॉ बुद्ध रश्मि मणि और प्रवीण कुमार को खेल के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

यह भी पढें: गणतंत्र दिवस 2026 के मौक़े पर पद्म विजेताओं की हुई घोषणा, रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री

Video Credit: PBSHABD

राजस्थान की किन हस्‍तियों को मिला पद्म?

साथ ही इस दौरान राष्ट्रपति ने राजस्थान के समाजसेवी स्वामी ब्रह्मदेव को, कला के क्षेत्रे में गफ़रूद्दीन मेवाती जोगी और तगाराम भील को पद्मश्री से सम्मानित किया।

अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण

अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जिसे उनकी पत्नी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ग्रहण किया।

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और डॉ आर गणेश को को पद्म भूषण

कला, साहित्य और भारतीय सांस्कृतिक विरासत में योगदान के लिए शतावधानी डॉ आर गणेश को पद्म भूषण प्रदान किया गया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और उद्योगपति व कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय सुरेशकुमार कोटक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

Video Credit: PBSHABD

डॉ कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी को पद्म भूषण

इस कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रो विजय कुमार मल्होत्रा को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी को उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। दूसरी तरफ़ विज्ञापन जगत के दिग्गज डॉ पीयूष पाण्डेय को भी मरणोपरांत पद्म भूषण से प्रदान किया गया।

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री

इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर, तागा राम भील, रतिलाल मोहनलाल बोरिसागर, स्वामी ब्रह्मदेव और कुमार बोस को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

131 पद्म पुरस्‍कार नामों की घोषणा की गई है

बता दें, कि गंणतंत्र दिवस के अवसर पर 131 पद्म पुरस्‍कार नामों की घोषणा की गई थी।  इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। अभी 66 हस्‍तियों को यह सम्‍मान दिया जा चुका है। बचे हुए पुरस्कार विजेताओं को बाद में पद्म पुरस्‍कार दिए जाएंगे। हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।

यह भी पढ़ें: वंदे मातरम् के 150 साल, हिल गई थी कभी इस गीत से अंग्रेज़ों की नींव

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message