Headlines

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026: पहले चरण के कार्यक्रम का हुआ ऐलान

आईपीएल 2026 का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा और फिलहाल पहले चरण के 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है।
  • आईपीएल 2026 का आयोजन दो चरणों में
  • 31 मई को खेला जाएगा फ़ाइनल

दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्र‍िय क्रिकेट लीग ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ का 19वां सीज़न 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। बीसीसीआई ने इसके पहले चरण के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। 28 मार्च को शुरू होने वाले आईपीएल के पहले मुक़ाबले में पिछले बार की चैंपियन रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।    

बता दें, कि आईपीएल 2026 का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है और फ़‍िलहाल पहले चरण के 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

File: PBSHABD

आईपीएल के इतिहास में मुंबई और चेन्नई सबसे सफ़ल टीम हैं, जिन्‍होंने अब तक 5-5 बार आईपीएल का ख़‍िताब अपने नाम किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्‍स को हराकर पहली बार ट्रॉफ़ी अपने नाम की थी और 17 साल के सूखे को ख़त्‍म किया था। 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी, लेकिन क्‍या वो ख़िताब बचा पाएगी ये देखना दिलचस्‍प होगा।

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message