Headlines

भारत में पकड़ी गई चीन से आ रही अवैध ई-सिगरेट

ख़ुफ़‍िया जानकारी के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-सिगरेट को जब्‍त कर लिया गया है।
  • महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में कार्रवाई
  • 120 करोड़ रुपये की क़रीब 3 लाख वेप्स जब्त

DRI की बड़ी कार्रवाई

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के कई बंदरगाहों, हवाई अड्डों और इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत में प्रतिबंधि‍त निकोटीन उत्पादों के अवैध आयात के अंतर्गत ई-सिगरेट (वेप्स) तस्‍करी रैकेट का पर्दाफ़ाश किया है। बताया जा रहा है, कि ख़ुफ़‍िया जानकारी के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई करते हुए इन्‍हें जब्‍त कर लिया गया है।  

चीन से मंगाया जा रहा था ई-सिगरेट

DRI की जांच में यह पता चला है, कि भारत में बैन इन ई-सिगरेटों को चीन से मंगाया जा रहा था। इसके अलावा यह भी पता चला है, कि ये ई-सिगरेट फर्नीचर तथा धातु की कुर्सी के पार्ट्स के नाम पर छिपाकर भारत में आयात किये जा रहा था।

120 करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट व वेप्‍स बरामद

कार्रवार्ई के दौरान क़रीब 3 लाख इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट व वेप्स जब्‍त किए गए हैं, जिनमें अलग-अलग ब्रैंड, टेस्‍ट और विशेषताएं हैं। बता दे, कि इनकी कुल कीमत 120 करोड़ रुपये से अधिक बताई ला रही है।

अधिनियम 2019 के तहत प्रतिबंधित

भारत में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 के तहत इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और सभी इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम सार्वजनिक स्वास्थ्य हित में (उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन) प्रतिबंधित हैं।

यह भी पढ़ें: नासिक में अशोक खरात के ठिकानों पर छापेमारी, ED ने कसा शिकंजा

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message