Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप 2026: भारत 17 रन से जीता मैच, मगर अच्‍छा खेला नीदरलैंड

  • अर्धशतक जड़ने के लिए शिवम दुबे को मिला मैन ऑफ़ द मैच
  • अभिषेक शर्मा एक बार फ‍िर शून्‍य पर आउट

ग्रुप स्‍टेज के सारे मैच जीता भारत

अहमदाबाद में भारत ने अपना ICC T20 वर्ल्‍ड कप के ग्रुप स्‍टेज का आख़‍िरी मैच खेला, जिसे भारत ने 17 रनों से जीत लिया है। ग्रुप स्‍टेज के सारे मैच भारत ने आसानी से ज‍ीत लिया। पहले अमेरिका, फ‍िर नामीबिया, पाकिस्‍तान और आख़‍िरी में नीदलैंड को। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फ़ैसला किया और अपने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए।

शिवम दुबे का अर्धशतक

भारत की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही और पहले ही ओवर में अभि‍षेक शर्मा एक बार फ‍िर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद इशान किशन भी 18 रन बनाकर जल्‍दी आउट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा ने 31 और सूर्यकुमार यादव ने 34 रन का योगदान दिया।

एक समय भारत का स्‍कोर 13 ओवर और 3 गेंदों में 110 रन पर 4 विकेट था, लेकिन इसके बाद शिवम दुबे ने आतिशी बल्‍लेबाजी करके टीम को 200 रन के क़रीब पहुंचा दिया। शिवम दुबे ने 31 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्‍कों की मदद से 66 रन बनाए। इनका बख़ूबी साथ दिया हार्दिक पांड्या ने, जिन्‍होंने 21 गेंदों में 30 रन बनाए। दोनों के बीच 35 गेंदों में 76 रन की साझेदारी हुई।

नीदरलैंड की तरफ़ से आर्यन दत्‍त ने सबसे किफ़ायती गेंदबाजी की। आर्यन दत्‍त 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं वैन बीक ने 4 ओवरों में 56 रन देकर 3 विकेट लिए।

नीदरलैंड की अच्‍छी बल्‍लेबाजी और वरुण की गुगली

भारतीय गेंदबाजों के सामने 194 रन का पीछा करना नीदरलैंड के लिए बिल्‍कुल आसान नहीं था, लेकिन फ‍िर भी नीदरलैंड ने अच्‍छी बल्‍लेबाजी करते हुए अंत तक हार नहीं मानी। नीदरलैंड ने अपने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए और 17 रन से पीछे रह गया। नीदरलैंड के सभी बल्‍लेबाजों में ठीक-ठाक बल्‍लेबाजी कीकी। सबसे ज़्यादा बास ड लीडे ने 33 और कैचे ने 26 रन की पारी खेली।   

भारतीय गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर 14 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं दुबे ने 2 विकेट चटकाए। शि‍वम दुबे को अच्‍छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

ग्रुप स्‍टेज में भारत के मैच

भारत ने ग्रुप स्‍टेज में अपने सारे मैच जीत लिए हैं और विश्‍व कप के सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका मुक़ाबला दक्षि‍ण अफ्रीका, वेस्‍ट इंडीज और ज़‍ि‍म्‍बाब्‍वे से होगा, वहीं ऑस्‍ट्रेलिया इस विश्‍वकप से बाहर हो गया है। नीदरलैंड ने इस विश्‍वकप में अच्‍छा प्रदर्शन किया और पहले मैच में पाकिस्‍तान को लगभग शिकस्‍त दे दी थी।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message