Headlines

डोनाल्ड ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों पर लगाया बैन

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और POLITICO जैसे बड़े न्यूज़ आउटलेट्स को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया है।
  • ट्रंप ने ‘फे़क न्यूज़’ प्रकाशित करने का लगाया आरोप
  • हो रही है बैन की आलोचना

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मीडिया के बीच टकराव एक बार फिर सुर्खियों में है। ट्रंप ने CNN, MS NOW और POLITICO जैसे बड़े न्यूज़ आउटलेट्स को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया है। ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों पर उनके प्रशासन को लेकर ‘फेक न्यूज’ प्रकाशित करने का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने किया रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर बड़ा दावा

नकारात्मक तस्वीर पेश करने का आरोप

ट्रंप ने कहा, कि ये संस्थान जानबूझकर उनके प्रशासन की नकारात्मक तस्वीर पेश करते हैं। उन्होंने Politico को लेकर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिकी सरकार से क़रीब 8 मिलियन डॉलर मिलने का भी आरोप लगाया। इसी के साथ ट्रंप ने संकेत दे दिया है, कि दूसरे मीडिया संस्थानों पर भी ऐसी कार्रवाई हो सकती है।

बैन की हो रही है आलोचना

हालांकि इसमें अभी संदेह है, कि इन संस्थानों को सिर्फ़ कुछ चुनिंदा कार्यक्रमों या प्रेस पूल से बाहर किया गया है या व्हाइट हाउस की नियमित प्रेस सुविधाओं और क्रेडेंशियल्स से भी पूरी तरह दूर कि‍या गया है। बता दें, कि डोनाल्‍ड ट्रंप के इस ऐलान का व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन और नेशनल प्रेस क्लब ने कड़ी आलोचना की है। 

यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका की जंग ने फिर बढ़ाई दुनिया की चिंता, होर्मुज संकट से 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल

जैकी हेनरिक का बयान

एसोसिएशन के अध्यक्ष जैकी हेनरिक ने कहा है, कि संविधान प्रेस की आज़ादी को सरकारी दखल से बचाता है। उन्होंने कहा, कि मामला सिर्फ़ पत्रकारों के अधिकारों का नहीं, बल्कि अमेरिकी जनता के उस अधिकार का है, जिसके तहत उसे राष्ट्रपति के फैसलों और नीतियों की स्वतंत्र जानकारी मिलनी चाहिए।

More Posts

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज़

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ आधिकारिक आगाज़ हुआ।

बगहा में सीरियल किलर को उम्रकैद, 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई

अदालत ने धनहा थाना कांड संख्या 111/2023 में झलारी देवी और पहवारी यादव के दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में पूरा किया शतक, रोहित शर्मा का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

अभिषेक ने रोहित के अलावा फ़‍िन एलन और सिकंदर रज़ा का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ा है।

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर किया क्लीन स्वीप

इस मैच को अभिषेक शर्मा के 30 गेंदो में तूफानी शतक के लिए याद रखा जाएगा।

Send Us A Message