- दावों पर रूस ने नहीं दी अबतक कोई प्रतिक्रिया
- चार साल से ऊपर हो गए यूक्रेन-रूस युद्ध को
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर बड़ा दावा किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है] कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं। हालांकि उन्होंने इसे लागू कराने से जुड़ी जानकारी नहीं दी।
यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका की जंग ने फिर बढ़ाई दुनिया की चिंता, होर्मुज संकट से 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल
सोशल मीडिया पर ट्रंप का पोस्ट
सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में ट्रंप ने कहा, कि यूक्रेन ने रूस के ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करने और रूस भी ऐसा ही करने पर सहमती जताई है। हालांकि पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किन ऊर्जा प्रतिष्ठानों को इस समझौते के दायरे में रखा जाएगा या क्या दोनों पक्षों ने कोई शर्त रखी है।
ट्रंप ने कहा रूस-यूक्रेन युद्ध से बढ़े डीज़ल के दाम
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा, कि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से विश्व स्तर पर डीज़ल की कीमतों में ज़्यादातर बढ़ोतरी हुई है, न कि ईरान युद्ध के चलते। अभी ट्रंप के इस दावे के बीच रूस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है, कि अगर उसके सहयोगी यूक्रेन के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमला नहीं करने की रूस की वास्तविक प्रतिबद्धता सुनिश्चित कर सकें, तो यूक्रेन रूस के क्षेत्र पर हमले रोकने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: 60 दिन का युद्धविराम टूटा, अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों पर किए हवाई हमले, बढ़ा तेल संकट
दावे पर विश्वास करना जल्दबाजी
अब इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाला समय बताएगा। डोनाल्ड ट्रंप पिछले 6 महीनों से ईरान युद्ध में फंंसे हुए हैं, लेकिन इस बीच उनके कई दावे सामने आए, लेकिन अबतक उन दावों दम नज़र नहीं आया। यही कारण है, कि इस दावे पर भी विश्वास करना जल्दबाजी होगी।






