Headlines

अरिजीत सिंह ने कहा था मै फ‍िर लौटूंगा, ‘रैना’ गाने से की वापसी

हाल ही में प्‍लेबैक सिंगिंग से सन्‍यास लेने के बाद अरिजीत सिंह ने अपना पहला गाना ‘रैना’ शेखर रवजि‍यानी के साथ रिलीज़ कर दिया है।

  • सन्‍यास के बाद रिलीज़ हुआ अरिजीत का पहला नया गाना
  • शेखर रवजि‍यानी ने दिया है इस गाने का म्‍यूज़‍िक

अरिजीत सिंह पहला स्‍वतंत्र गाना

हाल ही में प्‍लेबैक सिंगिंग से सन्‍यास लेने के बाद अरिजीत सिंह ने अपना पहला गाना ‘रैना’  शेखर रवजि‍यानी के साथ रिलीज़ कर दिया है। फ़‍िल्‍मी दुनिया से परे यह उनका पहला स्‍वतंत्र गाना है। ‘गरुडा म्‍यूज़‍िक’ के अंतर्गत इस गाने को लॉन्‍च किया गया गया है। इस गाने का म्‍यूज़‍िक शेखर रवजि‍यानी ने दिया है, वहीं प्र‍िया सरैया ने इस गाने के बोल लिखे हैं।  

सन्‍यास से दुखी थे फ़ैन्‍स

इस गाने के रिलीज़ होते ही अरिजीत सिंह के फ़ैन्‍स की प्रतिक्रिया भी आने लगी। अरिजीत सिंह के फ़ैन्‍स व फ़ि‍ल्‍म इंडस्‍ट्री के कुछ लोग उनके सन्‍यास से दुखी थे और उनकी वापसी की बात कर रहे थे। इस गाने के आने से फ़ैन्‍स के दिलों में ख़ुशी तो है ही, वहीं एक लंबे इंतज़ार के बाद जब एक लाज़वाब गायक की आवाज़ दोबारा कानों में स्‍पर्श करती है, तो वो अलग सुकून देती है। बता दें, कि इस गाने के रिलीज़ होते ही लोगों का प्‍यार लगातार इस गाने को मिल रहा है और फ़ैन्‍स अपनी प्रतिक्रिया लगातार जाहिर कर रहे हैं।

उठने लगे थे फ़‍िल्‍मी दुनिया पर सवाल

प्‍लेबैक सिंगिंग से सन्‍यास लेने के बाद फ़‍िल्‍मी दुनिया पर कई सवाल भी उठने लगे थे और फ़ैन्‍स तो यह भी कह रहे थे, कि इंडस्‍ट्री में सच्‍चे टैलेंट की कद्र नहीं की जाती और बाहर से आया हुआ आदमी संघर्ष के बाद वहां पहुंचता है, लेकिन कामयाबी के शि‍खर पर पहुंचकर भी वो खालीपन महसूस करता है। हालाकिं इंडस्‍ट्री के कई जाने माने कलाकार उनके फ़ैसले के समर्थन में थे और कुछ ने कहा था, कि अरिजीत सिंह ऐसा मत करो वापस लौट आओ। आज के युग में फ़‍िल्‍मी दुनिया में अरिजीत सिंह जैसे कलाकारों का होना बेहद अहम है, क्‍योंकि जिस तरह से टैलेंट आज मंच ना पाकर लगातार मरता जा रहा है, वहीं ऐसे कलाकार जब आगे बढ़ते हैं, तो संघर्ष कर रहे लाखों कलाकरों की हिम्‍मत भी बनते हैं।     

Photo: @KKR-RabbiDhun

शि‍वरात्री में आया था अरिजीत का शि‍व भजन

इसके अलावा हाल ही शि‍वरात्री के शुभ अवसर पर अरिजीत का गाना ‘ओ शिव मेरे’ भी लॉन्‍च हुआ था और लोगों को काफ़ी पसंद आया था। इसके अलावा हाल ही में रिलीज़ हुई आमि‍र ख़ान प्रोडक्‍शन तले बनी रोमैंटिक ड्रामा मूवी ‘एक दिन’ का टाइटल ट्रैक भी अरिजीत सिं‍ह ने गाया है। यह फ़‍िल्‍म उनके बेटे जुनैद की है और इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा है।     

हाल ही में अरितीज सिंह के सन्‍यास से जुड़ा लेख और विश्‍लेषण आप जागरुक राष्‍ट्र में पर पढ़ सकते हैं। पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें

‘Raina’ Photo: @garuudaamusiic

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message