आकर्षक अपडेट्स के साथ बाज़ार में उतरी 2026 टाटा पंच

  • इसमें है स्‍मार्ट डिजिटल स्‍टीयरिंग व्‍हील
  • भारत एनकैप में मिले हैं पांच स्‍टार

टाटा की 2026 पंच ने नए अवतार में बाज़ार में क़दम रख दिया है। इस नए अवतार वाली टाटा पंच की क़ीमत 5.59 लाख रुपये से शुरू है।  वर्ष 2021 में टाटा पंच पहली बार भारतीय बाज़ार में लॉन्‍च की गई थी और उसके बाद से ही पंच काफ़ी चर्चा में थी, जिसके चलते इसकी बिक्री भी ख़ुब हुई थी। पंच के आने से टाटा मोटर्स के कुल सेल्‍स में काफ़ी इज़ाफा हुआ है और इसकी कामयाबी को देखते हुए कंपनी ने एक बार फ‍िर पंच को नए अपडेट्स और फ़ीचर्स के साथ बाज़ार में उतारा है। आइए जानते हैं नई पंच फ़ेसलिफ़्ट में क्‍या ख़ास है:

2026 Tata Punch Interior

कैसा है इंटीरियर?

2026 टाटा पंच के इंटीरियर के केबिन को दोहरे रंग के प्रीमियम डैश डिज़ाइन में पेश किया गया है। साथ ही इसमें स्‍मार्ट डिजिटल दो-स्‍पोक वाला आकर्षक स्‍टीयरिंग व्‍हील मौजूद है। इसकी ख़ास बात यह है, कि इसमें पहले के मुक़ाबले ज़्यादा स्‍पेस दिया गया है, जो अब पहले से अधि‍क आरामदायक है। नई पंच में ऑटोमैटिक टच टेम्‍रेचर कंट्रोल, पहले के मुक़ाबले आरामदायक थाई सपोर्ट सीट व पीछे सीट पर आर्मरेस्‍ट दिए गए हैं। इसके अतिरिक्‍त ऑटोमेटैड मैनुअल ट्रैंस्‍मिशन, गैलेक्‍सी एम्‍बिएंट लाइटिंग और अल्‍ट्रा व्‍यू वाले दो एचडी कॉकपिट शामिल किए गए हैं। 2026 टाटा पंच में 7-इंच का एचडी डिजिटल क्‍लस्‍टर, वायरलैस कनेक्‍टिविटी के साथ 10-इंच का एचडी इंफोटेन्‍मेंट सिस्‍टम, क्‍यूआई सपोर्ट के साथ वायरलेस स्‍मार्टफ़ोन चार्जर, वॉइस असिस्‍टेड इलेक्‍ट्रि‍क सनरूफ़ और चार स्‍पीकर्स व चार ट्विटर्स जैसे आकर्षक फ़ीचर्स मौजूद हैं।

Tata Punch Exterior Look

इक्‍सटीरियर में कौन-से हैं नए फ़ीचर्स?

नई टाटा पंच में प्रकाशित एलईडी हेडलैम्‍प्‍स व डीआरएल्स दिए गए है। डिज़ाइन को और आकर्षक बनाने के लिए इसमें पीछे एलईडी टेललैम्‍प्‍स मौजूद है। साथ ही इसमें 16-इंच के ट्रेलक्रैस्‍ट अलॉय व्‍हील्‍स, कॉन्‍ट्रैस्‍ट रंग के रूफ़ व रेल्‍स के अलावा आगे 3D ग्रिल व बुल-गार्ड बम्‍पर दिए गए हैं, जो इसके लुक को ख़ास बनाते हैं। साथ ही इसमें पीछे ट्रेल-गार्ड स्‍किड प्‍लेट्स के साथ-साथ ऑटो हेडलैम्‍प्‍स व रेन सेंसिंग वाइपर भी शामिल किए गए हैं। पंच फ़ेसलिफ़्ट में 90-डिग्री तक खुलने वाले दरवाज़े, ऑटो फ़ोल्‍ड होने वाले ओआरवीएम्‍स दिए गए हैं।  

New Tata punch Alloy Wheels

कैसा है टाटा पंच फ़ेसलिफ़्ट का इंजन?

टाटा पंच फ़ेसलिफ़्ट तीन तरह के इंजन विकल्‍प में मौजूद हैं। यह 1.2-लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन है, जो 87bhp का पावर और 115NM का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इसमें 1.2-लीटर का टर्बोचार्ज्‍ड पेट्रोल इंजन है, जो 120bhp का पावर और 170NM का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसके अलावा इसमें सीएनजी का विकल्‍प भी दिया गया है। इसमें 1.2-लीटर का रेवोट्रॉन आई-सीएनजी इंजन है, जो 74bhp का पावर और 103NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अत‍िरिक्‍त इसमें पांच व छह-स्‍पीड मैनुअल और पांच-स्‍पीड के ट्रैंस्‍मिशन विकल्‍प मौजूद हैं। इसमें ईको व सिटी के दो मल्‍टी ड्राइव मोड्स की सुविधा दी गई है।     

2026 Tata punch Transmission

कितने प्रकार के हैं वेरिऐंट्स और रंग विकल्‍प?

2026 पंच स्‍मार्ट, प्‍योर, प्‍योर प्‍लस, प्‍योर एस, एड्वेंचर, एड्वेंचर एस, अकम्‍प्‍लिश्‍ड और अकम्‍प्‍लिश्‍ड प्‍लस एस के आठ वेरिऐंट्स में उपलब्‍घ है। इसे ग्राहक प्रीस्‍टिन वाइट, डेटोना ग्रे, बेंगल रॉज, कूर्ग क्‍लाउड, कैरेमल और सियांटाफ़‍िक के छह रंग विकल्‍पों में ख़रीद सकते हैं।    

Door opens 90 degree

टाटा पंच फेसलिफ़्ट का आकार और बूट स्‍पेस

नई टाटा पंच की लंबाई 3876mm, चौड़ाई 1742mm और ऊंचाई 1615mm है। इसका ग्राउंड क्‍लीयरेंस 193mm और व्‍हीलबेस 2445mm है। इसके अलावा इसमें 366-लीटर का बूट स्‍पेस दिया गया है।

New Tata Punch Boot Space

सुरक्षा के ऩज़रिए से कैसी है पंच फेसलिफ़्ट?

सुरक्षा के नज़रिए से टाटा पंच काफ़ी सुरक्षित गाड़ी है। 2026 पंच को भारत एनकैप में पांच स्‍टार की रेटिंग मिली है। इसमें छह एयरबैग्‍स, ब्‍लाइंड व्‍यू मॉनिटर के साथ, 360-डिग्री एचडी कैमरा, सुरक्षित बॉडी शेल में डिज़ाइन, एलईडी फ़ॉग लैम्‍प्‍स, हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर को जांचने वाला सिस्‍टम, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम्‍स, आपातकालिन स्‍थि‍ति के लिए कॉलिंग फ़ंक्‍शन, चाइल्‍ड सीट एंकर फ़‍िक्‍स्‍ड सिस्‍टम, इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी प्रोटेक्‍शन, क्रूज़ कंट्रोल और थर्मल इंसिडेंट प्रोटेक्‍शन जैसे बेहतरीन सुरक्षा फ़ीचर्स दिए गए हैं।

तस्‍वीर का स्रोत- टाटा मोटर्स

यह भी पढ़ें

महिंद्रा की थार रॉक्‍स अब नए अवतार में हुई लॉन्‍च, जानें क्‍या है इस गाड़ी में ख़ास?

2026 टाटा पंच की डिलिवरी देशभर में शुरू,  इसमें है वॉइस असिस्‍टेड इलेक्‍ट्रि‍क सनरूफ़

More Posts

‘बिहार की बदलती बयार: बिहार राजनीति के मुख्‍य स्‍तम्‍भ नीतीश कुमार हुए भावूक’

नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बिहार में एक अलग पहचान दी और जेडीयू को अपने सिद्धांतों और विचारों से बिहार की मिट्टी से सिंचकर बड़ा किया।

‘बिहार की बदलती बयार: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र’

नितिश कुमार ने विश्‍वास जताया है, कि, बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा।

IPL 2026: प्रफ़ुल्‍ल हिंगे ने पहले ही ओवर में राजस्‍थान के खेमे में मचाया तहलका (SRH VS RR)

किसी भी गेंदबाज को अपने डेब्‍यू मैच के पहले ही ओवर में 3 विकेट मिल जाए, तो इससे बढ़कर यादगार डेब्‍यू कुछ नहीं हो सकता।

बंगाल विधानसभा चुनाव: पूरी तैयारी के साथ बंगाल के मैदान में उतरी बीजेपी, मौक़ा खोना नहीं चाहती

इतिहास गवाह है, कि बंगाल का चुनाव कभी आसान नहीं रहा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारिख़ जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी हवा तेज़ बहने लगी है।

Send Us A Message