Headlines

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीज़ल के दाम, क्‍या आगे भी बढ़ेंगी क़ीमत?

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम जैसी बड़ी तेल कंपनिया लगातार टुकड़ों में तेल के दामों में इज़ाफ़ा कर रही है, जिससे की उसका घाटा कम हो सके।
  • कच्‍चे तेल की क़ीमत में हो रहा है लगातार इज़ाफ़ा
  • तेल कंपनियों को हो रहा है लगातार घाटा

कितने रुपये बढ़े दाम?

पिछले 2 सप्‍ताह में पेट्रोल और डीज़ल के दामों में लगातार चौथी बार बढोतरी हुई है। इस बार पेट्रोल की क़ीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीज़ल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि‍ हुई है। इससे अब दिल्‍ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीज़ल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। पहली बार पेट्रोल व डीज़ल में क़रीब 3 रुपये, दूसरी बार क़रीब 90 पैसे, तीसरी बार भी 90 पैसे के आसपास वृद्धि हुई थी।

यह भी पढें: एक बार फ‍िर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, आख़ि‍र क्‍यों बढ़ रही है क़ीमत?

कहां कितनी क़ीमत?

मुंबई में इस समय पेट्रोल 111.21 रुपये और डीज़ल 97.83 रुपये प्रति लीटर, चेन्‍नई में 108.01 रुपये और डीज़ल 99.66 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 113.51 और डीज़ल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। लखनऊ में पेट्रोल के दाम बढ़कर 101.89 रुपये और डीज़ल 95.36 रुपये प्रति लीटर और गोरखपुर में 102.13 रुपये पेट्रोल और 95.62 रुपये प्रति लीटर डीज़ल मिल रहा है।

शहरपेट्रोल (क़ीमत)डीज़ल (क़ीमत)
दिल्‍ली102.12 रुपये95.20 रुपये
मुंबई111.21 रुपये97.83 रुपये
कोलकाता113.51 रुपये99.82 रुपये
चेन्‍नई108.01 रुपये99.66 रुपये
लखनऊ101.89 रुपये95.36 रुपये
गोरखपुर102.13 रुपये95.62 रुपये

स्‍ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में जारी संघर्ष ने बढ़ाए कच्‍चे तेल के दाम

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच स्‍ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में जारी संघर्ष के चलते कच्‍चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे थे। कच्‍चे तेल के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंचा गया था, लेकिन सोमवार को कच्‍चे तेलों के दाम में गिरावट दर्ज की गई, जो 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया। तेल कंपनियों पर इसका दबाव बढ़ रहा था और यही कारण है, कि विश्‍वभर में पेट्रोल व डीज़ल के दाम आसमसन छूने लगे हैं। भारत अभी तक इससे अछूता था, लेकिन तेल में हो रहे घाटे के चलते यह क़दम उठाना पड़ रहा है।

आगे भी बढ़ सकती हैं क़ीमत  

इस बीच देश की बड़ी तेल कंपनि‍यों का कहना है, कि उन्‍हें लगातार रोज़ाना क़रीब 1,500 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। इसे देखते हुए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम जैसी बड़ी तेल कंपनिया लगातार टुकड़ों में तेल के दामों में इज़ाफ़ा कर रही है, जिससे की उसका घाटा कम हो सके। तेल कंपनियों की माने तो आगे भी इसी तरह की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, ताक़‍ि घाटे को कम किया जा सके।   

यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीज़ल के बढ़े दाम, CNG भी हुआ महंगा

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message