मिर्ज़ापुर अधिवक्ता हत्याकांड: ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ से मुख्य आरोपी को पकड़ने में मिली कामयाबी

मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्‍य आरोपी राजेंद्र सोनकर को गिरफ़्तार कर लिया है।
  • आरोपी ने सुबह सीने में मारी गोली
  • रात को मुठभेड़ में पकड़ा गया

‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत पुलिस का एक्‍शन

‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत मिर्ज़ापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्‍य आरोपी राजेंद्र सोनकर को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्‍व में टीम का गठन किया गया और जारी निर्देश के अनुसार आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिल सकी।

यह भी पढ़ें: मथुरा में फ़र्जी फ़ौजी बनकर दुष्‍कर्म करने वाला आरोपी पवन कुमार मुठभेड़ में गिरफ्तार

Video: PBSHABD

कैसे हुई अधि‍वक्‍ता की हत्‍या था?

बात शनिवार सुबह की है, जब अधिवक्ता राजीव सिंह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे और उसी दौरान आरोपी ने उनके सीने से सटाकर गोली मार दी और उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी अपने साथी के साथ वहां से फ़रार हो गया। इस घटना ने पूरे इलाक़े में सनसनी फ़ैला दी और लोगों के मन में डर बैठ गया।

Video IPS Aparna Rajat Kaushik: PBSHABD

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़

पुलिस को जानकारी मिलते ही और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने टीम का गठन कर ओरापी को पकड़ने की योजना बनाई गई। इसके बाद शनिवार को ही रात 10:30 बजे के आसपास पीएसी गेट के पास पुलिस और आरोपी के बीच आमना-सामना हुआ और मुठभेड़ के दौरान आरोपी राजेंद्र सोनकर के पैर पर गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी के पास से बाइक और तमंचे जैसे हथि‍यार बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें: फ़ास्‍ट-फ़ूड की दुकान चलाने वाला ISIS आतंकी रिज़वान गिरफ़्तार

आरोपियों की तलाश जारी

गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया, कि अभी इस मामले से जुड़े अन्‍य आरोपियों की तलाश जारी है और इस क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Video: PBSHABD

More Posts

बंगाल विधानसभा चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह TMC पर जमकर बरसे!

गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार पर जमकर हमला किया।

पश्‍चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: पार्थ चटर्जी के घर ED की छापेमारी

पश्‍चिम बंगाल चुनाव में हर दिन सियासी हलचल बढ़ती ही जा रही है। इस बार यह हलचल शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ा हुआ है।

IPL 2026: निडर वैभव सूर्यवंशी बेंगलुरु पर पड़े भारी (RR VS RCB)

गुवाहाटी में खेले गए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और राजस्‍थान रॉयल्‍स के मैच में वैभव सूर्यवंशी की बल्‍लेबाजी छाई रही।

बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल के घोषणा पत्र में BJP ने लिए कौन-से संकल्‍प?

गृह मंत्री अमित शाह ने पश्‍चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है और कहा है, कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है।

Send Us A Message