Headlines

फ़ास्‍ट-फ़ूड की दुकान चलाने वाला ISIS आतंकी रिज़वान गिरफ़्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ISIS से जुड़े संदिग्ध एजेंट रिज़वान को गिरफ़्तार किया है।
  • ब्‍लास्‍ट कांड में भी रह चुका है जेल
  • युवाओं का करता था ब्रेनवॉश  

कुशीनगर में हुआ गिरफ़्तार ISIS आतंकी

कुशीनगर में उत्तर प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ISIS से जुड़े संदिग्ध एजेंट रिज़वान को गिरफ़्तार किया है। उसकी गिरफ़्तारी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के छावनी रायनी मोहल्ला से हुई।

इससे पहले भी रिज़वान जेल में था

इससे पहले भी रिज़वान का नाम आतंकी गतिविधियों में आया था। महाराष्‍ट्र एटीएस ने उसे गिरफ़्तार किया था। यही नहीं 2017 से 2023 तक वह ब्लास्ट करने के आरोप में दिल्‍ली जेल में भी रहा था।   

यह भी पढ़ें: गाज़‍ियाबाद में राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों का हुआ पर्दाफ़ाश

फ़ास्‍ट-फ़ूड की दुकान में आतंकी गतिविधी

रिज़वान ने जेल से बाहर आने के बाद रुका नहीं, बल्‍कि अपना ठिकाना बदलकर दोबरा आतंकी गतिविधियों में लग गया। ठिकाना बदलकर उसने फ़ास्‍ट-फ़ूड की दुकान खोल थी और इसी फ़ास्‍ट-फ़ूड की दुकान में वह अपनी गतिविधियों को अंजाम देने लगा। जांच में पता चला कि वह युवाओं का ब्रेनवॉश किया करता था और अक्सर इंटरनेशनल कॉल भी करता था।

Video PBSHABD

पूछताछ के लिए ले जाया गया दिल्‍ली

इसके पास से लैपटॉप और बम बनाने का समान भी मिला है। बता दें, कि रिज़वान के ख़‍िलाफ़ 80/26 के तहत विस्फ़ोटक अधिनियम के अलावा कई धाराओं में मुक़दमा दर्ज है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है।

क्‍या कहा रिज़वान के पिता ने?  

बता दें, कि उसके पिता सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं। इस घटना के बाद रिज़वान के पिता निज़ामुद्दीन काफ़ी दुखी नज़र आए। उन्‍होंने कहा, कि उनका बेटा भारत का नागरिक है और अगर वह दोषी है, तो उसे जरूर सज़ा मिलनी चाहिए। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

More Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा पावरलिफ्टिंग का कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार कौन हैं? जानिए सब्ज़ी बेचने से राष्ट्रमंडल पदक तक उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी।

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीता। 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड बनाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया।

पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत STF का गठन

दिल्ली पुलिस ने परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है। यह टीम त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेगी।

Send Us A Message