Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: गृह मंत्री अमित शाह TMC पर जमकर बरसे!

गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार पर जमकर हमला किया।
  • ममता सरकार पर लगाया सिंडिकेट और कट मनी का आरोप ।
  • नहीं मिलता किसानों की उपज का सही दाम

बांकुड़ा में से बोला हमला

गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार पर जमकर हमला किया। अमित शाह बांकुड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बता दें, कि गृह मंत्री ने बंगाल में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल के घोषणा पत्र में BJP ने लिए कौन-से संकल्‍प?

जनता का शोषण

इस दौरान अमित शाह ने कहा, कि भाजपा सरकार बंगाल से ममता की सिंडिकेट व्यवस्था को ख़त्‍म कर देगी। गृह मंत्री ने आरोप लगाया, कि राज्य में विकास कार्यों के लिए लोगों को सिंडिकेट को कट मनी देनी पड़ती है। सीमेंट, पंखा, ईंट और बालू समेत हर सामान में सिंडिकेट की दखल है और इससे जनता का शोषण हो रहा है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: लेफ्ट, कांग्रेस और टीएमसी ने बंगाल को बर्बादी पर पहुंचाया- नरेंद्र मोदी

किसानों को नहीं मिलता सही भाव

अमित शाह ने किसानों की स्थिति पर भी चिंता जताई और ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज का भाव 20 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक होना चाहिए, लेकिन उन्हें मुश्क़‍िल से 2 रुपये ही मिलते हैं। उन्होंने इसे सरकार के अहंकार का परिणाम बताया।

चार्जशीट से उठाए थे सवाल

इसके पहले भी अमित शाह ने चार्जशीट के माध्‍यम से ममता सरकार की 15 वर्ष की असफ़लताओं को बंगाल की जनता के सामने रखा। इसमें उन्‍होंने 7वां वेतन आयोग अब तक लागू न करने के साथ-साथ महिला सुरक्षा का भी मुद्दा उठाया। इसके अलावा घुसपैठ से लेकर राज्‍य की शिक्षा पर भी सवाल उठाए थे।

यह भी पढें: पश्‍चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: पार्थ चटर्जी के घर ED की छापेमारी

More Posts

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल गोल्ड; 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीता। 85 किलोग्राम स्नैच का नया रिकॉर्ड बनाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया।

पेपर लीक पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत STF का गठन

दिल्ली पुलिस ने परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य बल (STF) का गठन किया है। यह टीम त्वरित जांच और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेगी।

NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा, शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रल्हाद जोशी के हाथ

NEET पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफ़ा स्वीकार कर प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।

Send Us A Message