IPL 2026: बेंगलुरु की ताबड़जोड़ बल्‍लेबाजी, मुंबई हारी बाजी (MI VS RCB)

मुंबई के वानखेडें में मुंबई इंडियंस (MI) नहीं, बल्‍कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) का दबदबा रहा। बेंगलुरु ने एक बार फ‍िर तुफ़ानी अंदाज में बल्‍लेबाजी करते हुए मुंबई की गंदबाजी के होश उड़ा दिए।
  • मुंबई की गेंदबाजी एक बार फ‍िर बिखरी
  • 18 रन से जीती बेंगलुरु

मुंबई के वानखेडें में मुंबई इंडियंस (MI) नहीं, बल्‍कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) का दबदबा रहा। बेंगलुरु ने एक बार फ‍िर तुफ़ानी अंदाज में बल्‍लेबाजी करते हुए मुंबई की गंदबाजी के होश उड़ा दिए और बोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन लगा दिए, जो मुंबई को दबाव में डालने के लिए काफ़ी था।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: गुजराज के प्रदर्शन ने मैच को बनाया आसान (LSG VS GT)

बल्‍लेबाजी में RCB का तुफ़ान

MI ने टॉस जीतकर बेंगलुरु को बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया, लेकिन इस IPL में जूझ रही मुंबई की गेंदबाजी इस मैच में भी फ़्लॉप साबित हुई। RCB को 240 के बड़े स्‍कोर तक पहुंचाने में फ‍िलिप सॉल्‍ट ने अहम भूमिका निभाते हुए ज़बरदस्‍त शुरुआत की, जिनका बख़ूबी साथ निभाया किंग कोहली ने। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 120 रन की साझेदारी की। फि‍लिप सॉल्‍ट ने सबसे ज़्यादा 36 गेंदों में 6 चौके व 6 छक्‍कों की मदद से 78 रन बनाए। विराट कोहली ने भी 50 रन की शानदार पारी खेली।

रजत पाटिदार की पारी बनी भारी

इसके बाद कप्‍तान रजत पाटिदार ने 20 गेंदों में ही 5 छक्‍के लगाकर 53 रन की पारी खेलकर मुंबई को पस्‍त कर दिया। इसके अलावा टिम डेविड ने भी 16 गेंदों में 36 रन जड़ दिए और टीम को 240 तक पहुंचा दिया। फ‍िलिप सॉल्‍ट को 78 रन की पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

MI की जूझती गेंदबाजी

मुंबई की गेंदबाजी साधारण नज़र आई और जसप्रीत बुमराह एक बार फ‍िर विकेटलेस रहे। दूसरी तरफ़ ट्रेंट बोल्‍ट ने 4 ओवर में 50 रन दि‍ए और 1 ही विकेट ले पाए। कप्‍तान हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी हो, चाहे मिचले सेंटनर की या शार्दुल ठाकुर की कोई उम्‍दा परफ़ॉर्मेंस नहीं कर पाया। ट्रेंट बोल्‍ट की तो इस IPL में अबतक साधारण गेंदबाजी रही है।  

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेपॉक में चला चेन्‍न्‍ई का जादू, थम गया हार का सिलसिला (CSK VS DC)

रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट

241 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई के ऊपर तेज़ खेलने का पहले से ही दबाव था। हालांकि रेयान रिकेलटन और रोहित शर्मा ने शुरुआत अच्‍छी की और 5.2 गेंदों में ही 57 रन की साझेदारी कर डाली थी, लेकिन अचानक रोहित शर्मा को हैमस्‍ट्रींग की दिक़्क़त हो गई और वो पैरों से लड़खड़ाने लगे। दिक़्कत ज़्यादा होने पर उन्‍हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

MI की बल्‍लेबाजी दबाव में

रोहित के मैदान छोड़ने के बाद सूर्यकुमार यादव और रिकेलटन ने मोर्चा संभाला, लेकिन मुंबई के लगातार अंतराल पर विकेट गिरने से रन चेज का दबाव बना रहा। MI का मिडिन ऑर्डर कुछ ख़ास नहीं कर पाया। हार्दिक पांड्या ने 40 और शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड की 71 रन की पारी ने मुंबई को मैच में बनाए रखने की कोशिश की, मगर बेंगलुरु के गेंदबाज हावी रहे। रदरफ़ोर्ड ने आख़‍रिी के ओवरों में चौकों और छक्‍कों से मैदान में ज़रूर प्रशंसकों को एंटरटेन किया। हालांकि मुंबई 20 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन बनाने में कामयाब रही।

क्रुणान पांड्या की सटीक गेंदबाजी

RCB की गेंदबाजी की तरफ़ से भुवनेश्‍वर कुमार को ज़रूर विकेट नहीं मिला, लेकिन उनकी गेंदबाजी सटीक रही, दूसरी तरफ़ क्रुणान पांड्या ने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया। इसके अलावा जेकब डफ़ी को 1 विकेट और सुयश शर्मा ने 2 विकेट लिए। बेंगलुरु ने इस मैच को 18 रन से जीत लिया।  

More Posts

IPL 2026: गुजराज के प्रदर्शन ने मैच को बनाया आसान (LSG VS GT)

लखनऊ के मैदान में ही लखनऊ सेपर जायंट्स (LSG) का प्रदर्शन साधारण रहा और गुजरात टाइटंस (GT) की गेंदबाजी के आगे लखनऊ 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन ही बना पाई।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गायिका आशा भोसले के निधन पर जताया गहरा शोक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महान गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

92 वर्ष की उम्र में प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण आशा भोसले का निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल

श्री अमरनाथ जी यात्रा की तारिख़ का हुआ ऐलान, जानिए विस्‍तार से

श्री अमरनाथ यात्रा कुल 57 दिनों की होने वाली है।

Send Us A Message