Headlines

92 वर्ष की उम्र में प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण आशा भोसले का निधन

  • मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • संगीत प्रेमियों के दिलों पर छोड़ी एक अमिट छाप

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।

जानकारी के अनुसार उन्हें सीने में इंफेक्शन और कमजोरी की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुप्रसिद्ध गायिका और पद्म विभूषण से सम्‍मानित आशा भोंसले के निधन के बाद लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल जिष्‍णु देव वर्मा ने उनके निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा, कि उनकी मधुर आवाज, हर तरह के गीत गाने की उनकी योग्‍यता और भारतीय संगीत में उनके व्‍यापक और विविध योगदान ने भारत और विश्‍व में कई पीढ़‍ियों के संगीत प्रेमियों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने आशा भोंसले के निधन पर संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए उनकी आवाज को आत्‍मा का संगीत बताया। संगीत की उनकी बहु-आयामी शैली का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने एक कार्यक्रम का स्‍मरण किया। इस कार्यक्रम में आशा भोंसले ने उनसे अत्‍यधिक प्रसिद्ध गीतों में से एक ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ गवाया था।

केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में आशा भोसले की प्रतिभा कोअसाधारण बताया। उन्‍होंने उनके निधन पर दुख व्‍यक्‍त करते हुए कहा, कि संगीत क्षितिज पर आशा भोंसले एक विशेष पहचान रखती थी।

उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा, कि उनका संगीत हमारे साथ हमेशा रहेगा। उनके गीत कालजई हैं। उपमुख्‍यमंत्री सुनेत्रा पवार ने आशा भोंसले के निधन को संगीत की दुनिया में एक स्‍वर्ण युग का अंत बताया। महाराष्‍ट्र के मंत्री आशीष शेलार, प्रदेश भाजपा प्रमुख रविन्‍द्र चौहान और एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने प्रतिष्ठित गायिका आशा भोंसले के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया।

इस दौरान हेमा मालिनी, उर्मिला मार्तोंडकर, ए.आर.रहमान, शंकर महादेवन, अक्षय कुमार और रोनु मजूमदार जैसे चर्चित चेहरों ने भी उनके निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message