Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गायिका आशा भोसले के निधन पर जताया गहरा शोक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महान गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने आशा भोसले को याद किया
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महान गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए कहा, कि आशा भोसले, भारत की सर्वाधिक प्रतिष्ठित और बहुमुखी पार्श्‍व गायिकाओं में से एक थीं। उन्होंने कहा कि दशकों तक उनके असाधारण संगीतमय सफर ने देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, कि चाहे उनकी आवाज में एक शाश्वत चमक थी। उन्‍होंने ने कहा, कि वे उनके साथ हुए अपने पलों को हमेशा संजोकर रखेंगे। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा, कि उनकी आवाज़ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत सदैव लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा, कि आशा ताई ने न केवल अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अनूठी पहचान बनाई, बल्कि अपने गीतों से भारतीय संगीत को और समृद्ध किया। गृह मंत्री ने कहा कि संगीत की हर शैली में ढलने की उनकी असाधारण क्षमता ने हर किसी का दिल जीत लिया और लाखों दिलों को छुआ। उन्होंने आगे कहा, कि आशा ताई की आवाज़ में उतनी ही कोमलता थी जितनी उनके व्यवहार में सादगी और स्नेह था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कि गायिका आशा भोसले का निधन संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, कि पार्श्व गायिका के रूप में उन्होंने हज़ारों फ़‍िल्मों और संगीत एल्बमों को अपनी आवाज दी और पीढ़ियों से भारतीय उनके गीतों को सुनते और गुनगुनाते रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा, कि उनकी मधुर आवाज़ की गूंज हमेशा बनी रहेगी।

बता दें, कि आशा भोसले का मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message