जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी गिरफ़्तार

जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर हुआ था भ्रष्‍टाचार।
  • राजस्थान में जल जीवन मिशनघोटाले के पूर्व IAS अधिकारी गिरफ्तार
  • फ़र्जी दस्तावेजों और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान के पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल को गिरफ़्तार कर लिया है। इस मामले में फ़र्जी अनुभव प्रमाणपत्रों के माध्‍यम से 960 करोड़ रुपये के टेंडर ग़लत तरीक़े से देने और 20,000 करोड़ रुपये के टेंडरों में साइट निरीक्षण की विशेष शर्त लगाकर प्रतिस्पर्धा बाधित करने के आरोप लगाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: मथुरा में फ़र्जी फ़ौजी बनकर दुष्‍कर्म करने वाला आरोपी पवन कुमार मुठभेड़ में गिरफ्तार

इस भ्रष्टाचार मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है और 3 आरोपी अब भी फ़रार हैं। बता दें,‍ कि अदालत ने इन फ़रार आरोपियों के ख़‍िलाफ़ गिरफ़्तारी वॉरंट जारी किया हैं। 

राजस्थान उच्च न्यायालय ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तारी से अस्थायी राहत दी है। वहीं, विशेष जांच दल (SIT) तक़नीकी और दस्तावेजी साक्ष्यों की गहन जांच कर रहा है।

यह भी पढें: फ़ास्‍ट-फ़ूड की दुकान चलाने वाला ISIS आतंकी रिज़वान गिरफ़्तार

More Posts

IPL 2026:  मुकुल चौधरी आईपीएल का नया हीरो, कोलकाता रह गई सन्‍न (KKR VS LSG)

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने के उम्‍मीद से उतरी थी, लेकिन लखनऊ ने उन्‍हें रोमांचक मैच में 3 विकेट से हरा दिया।

विधानसभा चुनाव: असम, केरलम और पुडुचेरी में महिलाएं रहीं आगे

पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में से 9 अप्रैल को असम, केरलम और पुडुचेरी में चुनाव शांतिपूर्ण तरीक़े से संपन्‍न हो गए है।

हुंडई ने लॉन्‍च किया क्रेटा का समर इडिशन

हुंडई ने अपनी चर्चित और सबसे ज़्यादा बिकने वाली गाड़ी क्रेटा का समर इडिशन लॉन्‍च किया है।

असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए रिकॉर्डतोड़ वोटिंग

कई दिनों के चुनावी घमासान के बाद असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्‍न हुए।

Send Us A Message