Headlines

असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए रिकॉर्डतोड़ वोटिंग

कई दिनों के चुनावी घमासान के बाद असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्‍न हुए।
  • तीनों राज्‍यों में लोगों ने मतदान में बढ़चढ़ के लिया हिस्‍सा
  • नतीज़े 4 मई को आएंगे

कई दिनों के चुनावी घमासान के बाद असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्‍न हुए। असम में जहां 126 सीटों पर लड़ाई थी, वहीं केरलम में 140 सीटों पर मतदान हुआ है। इसके अलावा पुडुचेरी में 30 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा गया। चुनाव आयोग चुनाव के पहले से ही स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए हर इंतज़ाम कर रही थी और चुनाव के दौरान यही देखने को मिला।

Image: Wikimedia

शाम 5 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान

1) असम में शाम 5 बजे तक 84.42 प्रतिशत मतदान हुए। सबसे ज़्यादा दक्षिण सालमारा मनकाचर जिले में 94.08 प्रतिशत वोट पड़ें। असम में 126 सीटों पर 41 राजनीतिक दलों के 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।  

2) दूसरी तरफ़ केरलम में शाम 5 बजे तक 75.01 प्रतिशत मतदान हुए। कोझिकोड जिले में सबसे अधिक 77.63 प्रतिशत मतदान किए गए। केरलम में 2.71 करोड़ मतदाता 890 उम्मीदवारों के के लिए वोटिंग कर रहे हैं।

3) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में शाम 5 बजे तक 86.92 प्रतिशत मतदान किया गया। पुडुचेरी की 30 सीटों पर 20 पार्टियां चुनाव में उतरी है, जिसमें कुल 294 उम्मीदवार हैं।

उपचुनाव में क्‍या हुआ?

कर्नाटक के बागलकोट उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 65.68 प्रतिशत वोट पड़े। दक्षिण दावनगेरे में 63 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान हुए हैं। नागालैंड के मोकोकचुंग ज़‍िले की कोरिडांग विधानसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 80.62 प्रतिशत मतदान किया गया। त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर क़रीब 80 प्रतिशत मतदान होने की ख़बर है।

असम, केरलम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के चुनावी परि‍णाम 4 मई को आएंगे।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने ममता सरकार पर कौन-से 15 आरोपों की चार्जशीट बनाई?

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message