Headlines

विधानसभा चुनाव: असम, केरलम और पुडुचेरी में महिलाएं रहीं आगे

पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में से 9 अप्रैल को असम, केरलम और पुडुचेरी में चुनाव शांतिपूर्ण तरीक़े से संपन्‍न हो गए है।
  • तीनों राज्‍यों में हुई रिकॉर्ड वोटिंग
  • पुडुचेरी में 89.83 प्रतिशत की ज़बरदस्‍त वोटिंग

पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में से 9 अप्रैल को असम, केरलम और पुडुचेरी में चुनाव शांतिपूर्ण तरीक़े से संपन्‍न हो गए है। असम में 85.38 प्रतिशत, केरलम में 78.09 और पुडुचेरी में 89.83 प्रतिशत की रिकॉर्डतोड़ वाटिंग हुई है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: 60 लाख में से 59 लाख SIR आपत्तियों का हुआ निपटारा

पुरुषों से आगे महिलाएं

इस चुनाव की दिलचस्‍प बात यह रही, कि इन राज्‍यों में पुरुषों से ज़्यादा महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लिया। असम में पुरुषों ने जहां 84.80 प्रतिशत मतदान किया, वहीं महिलाओं ने 85.96 प्रतिशत वोट किए। दूसरी तरफ़ केरलम में पुरुषों ने 75.01 प्रतिशत, तो महिलाओं ने 80.86 प्रतिशत मतदान किया। पुडुचेरी में भी महिलाएं ही आगे रही और उन्‍होंने 91.33 प्रतिशत और पुरुषों ने 88.09 प्रतिशत वोटिंग की।

महिला सशक्‍तिकरण की नई परिभाषा

यह आंकड़े महिला सशक्‍तिकरण की नई परिभाषा को बताते हैं, कि आज महिलाएं अपने मतदान के अवसर को बिल्‍कुल गंवाना नहीं चाहती, इसलिए वो अपने घरों से निकलकर ज़्यादा से ज़्यादा वोट कर रही हैं। आज के दौर में महिलाओं का वोट करना किसी भी पार्टी की जीत का मुख्‍य कारण माने जाने लगा है। यही कारण है, कि किसी भी सरकार की घोषणा पत्रों में महिला सशक्‍तिकरण की बात ज़रूर करती है, क्‍योंकि अब वो दौर चला गया जब महिलाओं को सिर्फ़ घर के बंद रखा जाता था।  

उपचुनाव में वोटिंग

उपचुनावों में भी अच्‍छी वोटिंग हुई है, जिसके अंतर्गत कर्नाटक के बागलकोट में 68.70 प्रतिशत और दावणगेरे दक्षिण में 68.55 प्रतिशत वोटिंग हुई।  नागालैंड के कोरिडांग में 82.21 प्रतिशत और त्रिपुरा के धर्मनगर में 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुए।

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के लिए ली कौन-सी प्रतिज्ञा?

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message