Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: 60 लाख में से 59 लाख SIR आपत्तियों का हुआ निपटारा

पश्‍चिम बंगाल चुनाव में SIR को लेकर घमासान जारी है और हाल ही में बंगाल के मालदा में हुई घटना इसका सबूत है।
  • हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी
  • 7 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होनी है सुनवाई

पश्‍चिम बंगाल में SIR का बवाल

पश्‍चिम बंगाल चुनाव में SIR को लेकर घमासान जारी है और हाल ही में बंगाल के मालदा में हुई घटना इसका सबूत है। ममता बनर्जी भी ख़ुद SIR आपत्ती जताते हुए सुप्रीम कोर्ट जा चुकी हैं। इस बार बंगाल चुनाव में घुसपैठिए का मुद्दा जोरो पर है और भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दा को लगातार उठा रही है और ममता सरकार पर सवाल उठा रही है, कि SIR को नहीं होना देना चाहते।इसके अलावा बीजेपी ने टीएमसी के 15 वर्षों की 15 नाकामियों की चार्जशीट भी जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के लिए ली कौन-सी प्रतिज्ञा?

59 लाख ज़्यादा मामलों का निपटारा

पश्चिम बंगाल में SIR मामले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। SIR मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है, कि 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक कुल 60 लाख 6 हजार लंबित मामलों में से लगभग 59 लाख 15 हजार आपत्तियों का निपटारा कर लिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के चलते काम में तेज़ी

बता दें, कि 7 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी हैं और सुनवाई से पहले इस पूरी प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा किया जाने का काम किया जा रहा है। आपीलों की सुनवाई तेज़ी हो सके, इसके लिए 19 अपीलीय ट्रिब्युनल गठित किए गए हैं और इनमें हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश शामिल हैं।

यह भर पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने ममता सरकार पर कौन-से 15 आरोपों की चार्जशीट बनाई?

60 लाख लोगों ने आपत्ती दर्ज कराई

ये सभी ट्रिब्युनल राज्य के कई ज़‍िलों में SIR से जुड़े दायर अपीलों की सुनवाई कर रहे हैं। SIR प्रक्रिया के तहत क़रीब 60 लाख लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इनके जल्‍द निपटारे के आदेश दिए थे।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message