Headlines

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त जारी किए ये निर्देश

पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव से पहले और ख़ासतौर पर बंगाल में जिस तर‍ह SIR का विरोध हो रहा है और अधिकरियों पर हुए हमले के बाद सुप्रीम कोर्ट नाराज़ दिखा।
  • SIR अधिकारियों की सुरक्षा का मामला
  • बंगाल में SIR को लेकर चल रहा है विरोध

बंगाल में घुसपैठिये का मुद्दा गरम

पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव से पहले और ख़ासतौर पर बंगाल में जिस तर‍ह SIR का विरोध हो रहा है और अधिकरियों पर हुए हमले के बाद सुप्रीम कोर्ट काफ़ी नाराज़ दिखा। बंगाल में जबसे घुसपैठिये का मुद्दा उठा है और उसे लेकर SIR की प्रक्रिया शुरू हुई है, तबसे ममता सरकार बीजेपी के विरोध कर रही है और इसे अवैध भी बताया है। कुछ दिन पहले पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री इसके विरोध में और इस पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट भी गई थी।  

यह भी पढ़ें: क्‍या इस बार बंगाल चुनाव में रुकेगी हिंसा या दोहराया जाएगा इतिहास?

सुप्रीम कोर्ट के SIR को लेकर जारी किए आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने SIR विवाद को लेकर सख्‍़त क़दम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश जारी किए है। यह मामला SIR ड्यूटी कर रहे न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर है, जिसमें अदालत ने कहा है, कि जहां-जहां SIR ड्यूटी से जुड़े अधिकारी काम कर रहे हैं, वहां उनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल तैनात किए जाएं। इसके अलावा अधिकारी जिस होटल में ठहरे हैं या ठहरने वाले हैं, उन सभी होटलों और गेस्ट हाउस में भी कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है, कि अधिकारी या उसके परिवार पर किसी प्रकार के ख़तरे की आशंका होने पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।

सीनियर अधिकारियों को आदेश

अदालत ने शि‍कायत दर्ज कराते समय एक बार में केवल 3 से 5 लोगों को ही प्रवेश करने का आदेश दिया है। अदालत पे स्‍पष्‍ट किया, कि इससे भीड़ और अव्यवस्था से बचा जा सकेगा। साथ ही मुख्य सचिव और डीजीपी को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और अदालत में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा सीनियर अधिकारियों से जवाब मांगते हुए 6 अप्रैल को वर्चुअली पेश होने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कहा चौथी बार बनाएंगे सरकार

More Posts

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026: राजा मुथुपांडी ने 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्‍वर मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के राजा मुथुपांडी ने 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में 286 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। जानिए कैसा रहा उनका प्रदर्शन?

जोधपुर: फ़र्ज़ी RAS-IAS अधिकारी बनकर नाबालिग छात्राओं को फंसाने वाला आरोपी POCSO एक्ट में गिरफ़्तार

राजस्थान के जोधपुर में फ़र्ज़ी RAS और IAS अधिकारी बनकर नाबालिग छात्राओं को झांसा देने के आरोपी उम्मेदाराम बिश्नोई को पुलिस ने गिरफ़्तार किया। जानिए पूरा मामला।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं झंडू कुमार? जिनकी कहानी बताती है कि उम्मीद बहुत बड़ी चीज़ है

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा पावरलिफ्टिंग का कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार कौन हैं? जानिए सब्ज़ी बेचने से राष्ट्रमंडल पदक तक उनके संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी।

पेपर लीक पर सख्त होगा क़ानून, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी। पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक, 2026 में दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान।

Send Us A Message