तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने घोषणा पत्र में किए कौन-से वादे?

भाजपा तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
  • AIADMK के साथ मिलकर लड़ रही है बीजेपी
  • तमिलनाडु में 234 सीटों की है लड़ाई

तमिलनाडु में चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्‍प पत्र जारी कर दिया है। इस समस तमिलनाड़ु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) की सरकार है, जिसमें कांग्रेस गठबंधन में है और वर्तमान में यहां के मुख्‍यमंत्री एमके स्‍टालिन है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल के घोषणा पत्र में BJP ने लिए कौन-से संकल्‍प?

भाजपा तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। 234 सीटों की इस लडा़ई में NDA गठबंधन के अंतर्गत भाजपा 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं मुख्‍य पार्टी AIADMK 167 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसके प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) हैं।

तमिलनाडु चुनाव से पहले बीजेपी के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र जजारी करते हुए कई वादों का ऐलान किया है, जिनमें प्रमुख संकल्‍प ये हैं:

1) हर परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये देने का वादा किया गया है।

2) बीजेपी सरकार प्रत्येक परिवार को एकमुश्त 10,000 रुपये देगी।

3) पोंगल, तमिल पुथांडु और दीपावली के अवसर पर हर साल 3 मुफ़्त एलपीजी सिलेंडर देने का संकल्‍प सरकार ने लिया है।

4) स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों की महिलाओं को बिना ब्याज के 50 लाख रुपये तक का लोन देने का वादा बीजेपी के संकल्‍प पत्र में किया गया है।

5) उझावे थलाई योजना के तहत पीएम-किसान योजना के लिए राज्य की ओर से 3,000 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जिससे कुल राशि 9,000 रुपये प्रति वर्ष हो जाएगी।

6) पशुपालन और डेयरी किसानों को साला में 50,000 रुपये देने की घोषणा की गई है।

7) मछुआरों को मुआवजा देने का संकल्‍प सरकार ने लिया है, इसके अंतर्गत मछली पकड़ने पर प्रतिबंध सहायता को 8,000 से बढ़ाकर 12,000 रुपये (61 दिन), कम अवधि वाले भत्ते को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये और हर महीने 2,000 रुपये पेंशन दिया जाएगा।

8) शिक्षा को बेहतर करने के लिए 12वीं पास छात्रों को AI और रोबोटिक्‍स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

9) युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार पहली पीढ़ी के छात्रों को 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन, बेरोजगारी के कारण ईएमआई का भुगतान करने में असमर्थ युवाओं के लिए एजुकेशन लोन में माफ़ी देने की बत कही है।

10) तमिलनाडु के टॉपर्स के लिए मुफ़्त कोचिंग देने का वादा भी सरकार ने किया है।

11) ई-स्‍कूटर ख़रीदने वाली योग्‍य महिलाओं को 25,000 रुपये सब्‍सिडी दी जाएगी।

12) 65 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को घर पर सालाना मुफ़्त हेल्‍थ चेक-अप की सुविधा भी सरकार

यह भी पढ़ें:  बंगाल विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने ममता सरकार पर कौन-से 15 आरोपों की चार्जशीट बनाई?

More Posts

हजारीबाग-चतरा के मुठभेड़ में मारा गया 15 लाख रुपए का ईनामी नक्सली शहदेव महतो

हजारीबाग-चतरा के सीमावर्ती खपिया जंगली क्षेत्र में CRPF 209 कोबरा बटालियन, झारखंड पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

गोरखपुर का नया कीर्ति‍मान, AI जागरूकता में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड में रिकॉर्ड हुआ नाम

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के मार्गदर्शन में तैयार किए गए ‘AI फॉर ऑल’ अवेयरनेस प्रोग्राम ने एक हफ़्ते की समय सीमा में ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

गोरखपुर: कूड़े का ढेर नहीं, अब ईको पार्क और पिकनिक स्पॉट है एकला बंधा की पहचान

नगर निगम ने इसे वैज्ञानिक तरीक़े से साफ़ कर इस बांध को हरियाली की पहचान दी है

तरक्‍़क़ी की राह पर गोरखपुर: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अत्याधुनिक सुरक्षा भवनों का उद्घाटन

यह बताता है, कि गोरखपुर अब विकसित शहरों में से एक है और आने वाले दिनों में गोरखपुर विकास की नई सीढि़यां चढ़ते हुए दिखाई देगा।

Send Us A Message