Headlines

हजारीबाग-चतरा के मुठभेड़ में मारा गया 15 लाख रुपए का ईनामी नक्सली शहदेव महतो

हजारीबाग-चतरा के सीमावर्ती खपिया जंगली क्षेत्र में CRPF 209 कोबरा बटालियन, झारखंड पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
  • शहदेव महतो समेत 4 नक्‍सली ढेर
  • 1 लाख रुपए का ईनामी नक्सली बुधन करमाली ढेर

हजारीबाग-चतरा के सीमावर्ती खपिया जंगली क्षेत्र में CRPF 209 कोबरा बटालियन, झारखंड पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 15 लाख के ईनामी झारखंड भाकपा (माओवादी) शहदेव महतो (रिजनल कमेटी सदस्य) समेत 3 सशस्त्र माओवादियों ढेर कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मिर्ज़ापुर अधिवक्ता हत्याकांड: ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ से मुख्य आरोपी को पकड़ने में मिली कामयाबी

मारा गया 15 लाख रुपए का ईनामी नक्सली ढेर

दोपहर के लगभग 1 बजे खपिया, केरेडारी थाना क्षेत्र में माओवादी दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों के सर्च के दौरान 04 मृत शरीर, 04 हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में 04 मृत नक्सलियों की पहचान कर ली गई, जिनमें 15 लाख के ईनामी रिजनल जोनल कमांडर शहदेव महतो भी है। शहदेव महतो कुठन केरेडारी थाना क्षेत्र के कुठन गांव का निवासी बताया था, इसके खिलाफ़ पहले से कई थानों में कुल 41 केस दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मथुरा में फ़र्जी फ़ौजी बनकर दुष्‍कर्म करने वाला आरोपी पवन कुमार मुठभेड़ में गिरफ्तार

और कौन-कौन हुए ढेर

लावालौंग थाना क्षेत्र के सतीटांड़ निवासी जोनल कमेटी सदस्य रंजीत गंझू का भी शव बरामद हुआ है। इसके खिलाफ़ कुल 9 मामले दर्ज हैं। महिला नक्सली जोनल कमेटी सदस्य नताशा का भी शव बरामद किया गया, इसके खिलाफ कुल 17 केस दर्ज हैं। यह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली स्थित थाईपरागढ़ की निवासी थी, वहीं 1 लाख रुपए का ईनामी नक्सली एरिया कमांडर बुधन करमाली का भी शव बरामद किया गया, जिसके खिलाफ़ झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में कुल दस मामले दर्ज हैं। यह चतरा जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के गोदवार का निवासी बताया जा रहा है।

क्‍या-क्‍या बरामद हुए ?   

इनके पास से दो एके 47 राईफल, 01 कोल्ड एआर 15 राईफल और 01 इंसास राईफल की बरामदगी हुई है।  इस अभियान से पारसनाथ-लुगूझुमरा हजारीबाग चतरा सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय माओवादी दस्ते का पूर्ण रूप से सफाया हो चुका है। झारखण्ड पुलिस ने शेष बचे उग्रवादी आत्मसमर्पण कर झारखण्ड सरकार की ‘आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति’ का लाभ उठाने की अपील की है।

More Posts

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्‍ली हाईकोर्ट से झटका, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया।

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं, क्या जारी रह पाएगा ‘वोट चोरी’ आंदोलन?

CJP के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली, क्‍योंकि दोबारा प्रदर्शन हुआ तो कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीनों आरोपी, नेपाल भागने की फ़िराक़ में थे!

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।

नीला ड्रम से सांप के डसने की साजिश तक, मेरठ में विश्वासघात की दो खौफनाक कहानियां

मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड मामलें में अदालत ने पत्‍नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।

Send Us A Message