Headlines

क्‍या ममता बनर्जी का दावा सच होगा या बीजेपी मारेगी बाज़ी?

बीजेपी ने जहां TMC पर हमला बोलते हुए 15 वर्षों की नाकामियों की 15 आरोपों की चार्तशीट तैयार की, वहीं TMC ने भी बीजेपी पर चार्जशीट तैयार करने में समय नहीं लगाया।
  • 4 अप्रैल को सबकी नज़र मतगणना पर
  • ममता बनर्जी ने कहा जीतेंगे 230 सीट

पश्‍चिम बंगाल का आख़‍िरी सियासी रण  

पश्‍चिम बंगाल का सियासी रण अब आख़‍िरी चरण पर है। 4 अप्रैल को मतगणना के साथ ही इस बात की उत्‍सुकता ख़त्‍म हो जाएगी, कि बंगाल के सिंहासन पर आख़‍िर कौन बैठेगा। पिछले कई महीनों से बीजेपी और TMC के बीच चुनावी संघर्ष देखा गया। बीजेपी ने जहां TMC पर हमला बोलते हुए 15 वर्षों की नाकामियों की 15 आरोपों की चार्तशीट तैयार की, वहीं TMC ने भी बीजेपी पर चार्जशीट तैयार करने में समय नहीं लगाया।

यह भी पढ़ें: ये बंगाल चुनाव आसान नहीं: TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

पहली बार ममता बनर्जी के लिए आसान नहीं चुनाव

पिछले 15 वर्षों से बंगाल का प्रमुख चेहरा रही ममता बनर्जी के लिए पहली बार चुनाव लड़ना आसान नहीं रहा। बीजेपी इस बार पूरी तैयार के साथ मैदान में उतरी और SIR पूरे बंगाल चुनाव के दौरान मुख्‍य मुद्दा बनकर सामने आया। इसके बाद SIR से नाराज़ ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट तक गई, लेकिन उन्‍हें निराशा ही हाथ लगी।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लगातार करते रहे रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बंगाल चुनाव के दौरान लगातार चुनावी रैलियां करते रहे। यह बताता है, कि बीजेपी बंगाल के किले को हर हाल में फ़तह करना चाहती है। इस बार की 90 प्रतिशत से ज़्यादा की रिकॉर्ड वोटिंग अपने आप में इतिहास तो है ही, बल्‍कि यह बताती भी है, कि बंगाल में ज़रूर कुछ नया होने वाला है। इससे यह तो साफ़ है, कि प्रधानमंत्री  और गृह मंत्री के चुनाव प्रसार का असर पड़ा और डर की राजनीति ख़त्‍म हुई है। इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री का बंगाल दौरा और जनता को संबोधन बहुत कुछ कहता है।

यह भी पढ़ें: पांच राज्यों में मतदान के बाद क्‍या कहता है एग्जिट पोल?

एग्‍जिट पोल में बीजेपी आगे

दोनों चरणों के चुनाव के बाद 294 सीटों का एग्‍जिट पोल पूरे देश के सामने है। इन एग्‍जिट पोल में बहुत बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं, यानी बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया है, लेकिन ममता बनर्जी बंगाल के रगरग से वाकिफ़ हैं और 15 वर्षों से मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाली हुई हैं। ऐसे में बीजेपी के लिए जीत पाना आसान नहीं होगा।  

ममता का दावा 230 सीट का    

एग्‍जिट पोल भले बीजेपी को आगे बता रहा हो, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है, कि उनकी पार्टी 230 का आंकड़ा भी पार कर सकती है। उन्‍होंने कहा, कि 2016 और 2021 के नतीजे आए थे, उसे देखते हुए इस बार भी नतीजे उनके पक्ष में आएंगे। इसके अलावा उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना केंद्रों की निगरानी करने की अपील भी की।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message