- चेन्नई की 8 विकेट से आसान जीत
- मुंबई 9 मैचों में 2 जीत ही हासिल कर पाई
CSK ने MI को दोबारा दी पटखनी
सबको याद होगा, कि इस IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हुए पहले मुक़ाबले में CSK ने MI को बूरी तरह हरा दिया था। मुंबई में खेले गए इस मुक़ाबले में संजू सैमसन ने शतक लगाते हुए चेन्नई का स्कोर 207 तक पहुंचा दिया था, जिसके जवाब में मुंबई की पूरी टीम 104 रन पर ही सिमट गई थी और 103 रन से मैच को हार गई थी। इस मैच में मुंबई के विकेट पतझड़ की तरह गिर गए थे। CSK और MI दूसरे मुक़ाबले में भी मुंबई के बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर सके।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: सैमसन के शतक के आगे, पतझड़ की तरह गिरे मुंबई के विकेट, बूरी हार (MI VS CSK)
MI प्रदर्शन बेहद ख़राब
IPL 2026 में मुंबई में चैम्पियन वाली बात नज़र नहीं आ रही। मुंबई का प्रदर्शन काफ़ी ख़राब रहा, जिस वजह से अब MI बाहर होने के क़गार पर पहुंच गई है। चेन्न्ई के चेपॉक में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी तो की, लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों के सामने रन बनाने के लिए जूझते रहे। इससे पता चलता है, कि MI की बल्लेबाजी कितने ख़राब फ़ॉर्म से जूझ रही है। मुंबई का एक समय स्कोर 99 पर 2 था और रन रेट 9 के ऊपर का चल रहा था, लेकिन उसके बाद विकेट तो गिरे ही, साथ ही रन-रेट नीचे जा गिरा नतीजा यह रहा, कि टीम 20 ओवर में 7 विकट पर सिर्फ़ 159 रन बना सकी।
CSK के गेंदबाज
CSK की तरफ़ से गेंदबाजी में अंशुन कंबोज और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की। अंशुल कंबोज ने 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं नूर अहमद ने 2 विकेट चटकाए। जेमी ओवरटन ने भी किफ़ायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: बेंगलुरु से घायल दिल्ली, राजस्थान के सामने दहाड़ी (RR VS DC)
ऋतुराज गायकवाड और कार्तिक शर्मा की नाबाद साझेदारी
160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने संजू सैमसन का विकेट जल्द ही गंवा दिया, लेकिन ऋतुराज गायकवाड ने कप्तानी पारी खेलते हुए एक तरफ़ से पारी को संभाले रखा। इनका बख़ुबी साथ दिया कार्तिक शर्मा ने, जिन्होंने नाबाद 57 रन की पारी खेलते हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड के साथ मिलकर 98 रन की नाबाद साझेदारी की और चेन्नई को 8 विकेट से आसान जीत दिला दी। गायकवाड ने 48 गेंदों में नाबाद 48 गेंदों में 67 रन बनाए और मैन ऑफ़ द मैच अपने नाम किया।
CSK और MI के पॉइंट्स
CSK ने अपने खाते में 2 अंक जुड़ने से अब उसके कुल अंक 9 मैचों 8 पॉइंट्स हो गए है, वहीं मुंबई की हालत काफ़ी गंभीर है उसने अब तक खेले अपने 9 मैचों में सिर्फ़ 2 जीत ही हासिल की है और अब उसका अगले लेवल पर पहुंचना मुश्क़िल है।
| टीम | स्कोर | विकट |
| MI | 20 ओवर में 159 | 7 |
| CSK | 18.1 ओवर में 160 | 2 |



