Headlines

IPL 2026: बेंगलुरु से घायल दिल्‍ली, राजस्‍थान के सामने दहाड़ी (RR VS DC)

दरअसल पाथुम निसांका और केएल राहुल ने 226 रन चेज़ की नींव रखी। दोनों ने पहले विकट के लिए 57 गेंदों में 110 रन की साझेदारी की।
  • 226 के लक्ष्‍य को 7 विकेट से जीता
  • राहुल की 75 रन की ज़बरदस्‍त पारी

DC ताश के पत्‍तो की बिखर गई थी

बीते बिनों बेंगलुरु के सामने ताश के पत्‍तो की बिखर गई दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) ने जबरदस्‍त वापसी करते हुए राजस्‍थसन रॉयल्‍स (RR) को पटखनी दे दी। बता दें, कि RCB के सामने दिल्‍ली के 8 रन पर ही 6 विकेट गिर गए थे और मात्र 75 रन पर ही सिमट गई थी, जिससे दिल्‍ली अपने प्रदर्शन से काफ़ी निराश थी और राजस्‍थान के सामने पिछले परफ़ॉर्मेंस को ना दोहराने के दबाव के साथ मैदान में उतरी थी।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: गुजरात ने किया बेंगलुरु से हिसाब बराबर (GT VS RCB)

रियान पराग का बल्‍ला बोला

RR से जीतना दिल्‍ली के लिए टेढ़ी खीर की तरह था, क्‍योंकि राजस्‍थान ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बना दिए। RR को 225 के स्‍कोर तक पहुंचाने में कप्‍तान रियान पराग की खेली गई 90 रन की पारी बेहद अहम रही क्‍योंकि शुरुआत में यशस्‍वी जायसवाल 6 और वैभप रघुवंशी 4 रन बनाकर आउट हो गए।   इस IPL यह पहली दफ़ा था, जब रियान पराग ने इतनी लंबी पारी खेली हो। इनका बख़ूबी साथ दिया ध्रुव जुरेल ने, जिन्‍होंने 42 रन का योगदान दिया।

आ गए मिचेल स्‍टार्क

दिल्‍ली की तरफ़ से तेज़ गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क ने IPL 2026 में अपनी शुरुआत की और अपने पहले ही मैच में 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट झटक लिए और दिल्‍ली के कामयाब गेंदबाज रहे। मिचेल स्‍टार्क ने टेस्‍ट मैच के दौरान यशस्‍वी जायसवाल को कई दफ़ा पहले ही ओवर में आउट किया था, जो इस मैच में भी देखने को मिला और पहले ओवर की 3 गेंद पर जायसवाल को चलता किया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: जोश हेज़लवुड और भुवनेश्‍वर की गेंदें कर गई दिल्‍ली को घायल (DC VS RCB)

वन मैन शो केएल राहुल

226 का लक्ष्‍य दिल्‍ली के लिए चेज़ करना आसान नहीं था, वो भी तब जब टीम अपने पिछले मैच में 75 रन पर ही सिमट गई हो। दबाव के बावजूद केएल राहुल कुछ और ही सोचकर मैदान में उतरे और उनका बल्‍ला जमकर बोला। उन्‍होंने ना सिर्फ़ रन बनाए बल्‍कि एक छोर संभाले रखा, ताकि दबाव न आए। राहुल ने अपनी 40 गेंदों की पारी में 6 चौके और 5 छक्‍के लगाकर 75 रन बनाए और मैन ऑफ़ द मैच चुने गए।

पाथुम निशंका और केएल राहुल की मैच जिताऊ साझेदारी

दरअसल पाथुम निसांका और केएल राहुल ने 226 रन चेज़ की नींव रखी। दोनों ने पहले विकट के लिए 57 गेंदों में 110 रन की साझेदारी की, जिसमें निसंका ने 33 गेंदों में शानदार 62 रन की पारी खेली। साथ ही राहुल और नीत‍ीश राणा के बीच 61 और आख़िरी में ट्रिस्‍टन स्‍ट्ब्‍स और आशुतोश शर्मा के बीच नाबाद 49 रन की साझेदारी ने दिल्‍ली को 5 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीताने में मदद की।

टीमस्‍कोरविकेट
RR 20 ओवर 2256
DC 19.1 ओवर में 2263

More Posts

खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? 10 जुलाई को आएगा कोर्ट का फैसला

अब 10 जुलाई का इंतज़ार सभी को है, कि आख़‍िर न्‍यायालय खान सर को लेकर क्‍या फ़ैसला सुनाती है?

अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर

IPL में हमने देखा था, कि 250 रन बनाकर भी टीम सेफ़ महसूस नहीं कर पा रही थी, ऐसे में 202 का लक्ष्‍य कहीं ज़्यादा आसान लग रहा होगा, लेकिन

PM मोदी ने जकार्ता से किया बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस

IIM बेंगलुरु भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रमुख क़दम है। 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट की बैठक में क्या तय हुआ? क्या हो गई चंपत राय की विदाई?

आस्‍था और विश्‍वास की चोरी में आज देश जानना चाहता है, कि ये आख़‍िर हुआ कैसे?

Send Us A Message