Headlines

IPL 2026: गुजरात ने किया बेंगलुरु से हिसाब बराबर (GT VS RCB)

जहां पिछली बार बेंगलुरु ने गुजरात को मात दे दी थी, वहीं इस बार गुजरात ने पलटवार करते हुए हिसाब बराबर कर लिया है।
  • 4 विकेट से जीता गुजरात
  • बेंगलुरु की बल्‍लेबाजी लड़खड़ाई

पिछली बार जब दोनों टीमें आपस में भीड़ी थी, तब हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिला था। उस मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए गुजरात ने साईं सुदर्शन के शतक की मदद से 205 रन बनाए थे, वहीं कोहली ने 81 रन की अपनी विराट पारी से इस लक्ष्‍य को आसान बनाते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की थी। इस बार गुजरात ने पलटवार करते हुए हिसाब बराबर कर लिया है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कोहली की विराट पारी ने एक तरफ़ा बनाया मैच (RCB VS GT)

RCB की लड़खड़ाती बल्‍लेबाजी

अहमदाबाद के मैदान में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) की बल्‍लेबाजी लड़खड़ा गई और नतीजा यह रहा, कि RCB को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस (GT) इस मैच में हर क्षेत्र में बेंगलुरु पर हावी र‍ही। बेंगलुरु की तरफ़ से कोई लंबी साझेदारी देखने को नहीं मिली और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए और पूरी टीम 19.2 ओवर में 155 रन पर सिमट गई।

GT की गेंदबाजी परफ़ॉर्मेंस

गुजरात की तरफ़ से गेंदबाजी करते हुए अर्शद खान ने 3 विकेट चटकाए। इसके बाद इस IPL में पहली बार खेलने उतरे जेसन होल्‍डर्स ने कमाल का परफ़ॉर्मेंस देते हुए, अपने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट झटके। राशिद खान ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 19 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा रबाडा और कोहली के बीच का मुक़ाबला रोमांचक भरा था, जिस पर अंत में रबाडा ने विजय हासिल किया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: आख़‍िरकार पंजाब को मिली राजस्‍थान से पहली हार (PBK VS RR)

संभलकर खेला GT

156 रन का पीछा करने उतरी GT के ऊपर कम स्‍कोर कह वजह से दबाव कम थाा और उन्‍होंने संभलकर बल्‍लेबाजी करते हुए 156 का लक्ष्‍य 15.5 ओवर में ही 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। कप्‍तान शुभमन गिल ने सबसे ज़्यादा 43 रन बनाए, वहीं जॉस बटलर ने 39 रन की अहम पारी खेली। इसके अलावा जब GT का 11वें ओवर में 2 विकेट गिर गए और स्‍कोर 111 पर 5 हुआ, तब राहुल तेवतिया और जेसन होल्‍डर ने सूझबूझ बल्‍लेबाजी करते हुए टीम को लक्ष्‍य तक पहुंचाने में मदद की। तेवतिया ने नाबाद 27 रन की अहम पारी खेली। जेसन होल्‍डर को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

RCB की गेंदबाजी में फ‍िर चमके भुवनेश्‍वर कुमार   

RCB की तरफ़ से गेंदबाजी में एक बार फ‍िर भुवनेश्‍वर कुमार चर्चा में रहे और उन्‍होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। दूसरी तरफ़ से पिछले मैच में 4 विकेट लेने वाले जोश हेज़लवुड को इस मैच में विकेट नहीं मिल पाया और रन भी 56 दे डाले। अगर दूसरी तरफ़ से हेज़लवुड की गेंदे विकेट चटकाती, तो परिणाम कुछ और हो सकता था।  

टीमस्‍कोरविकेट
RCB 19.2 ओवर में 15510
GT15.5 ओवर में 1586

More Posts

खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? 10 जुलाई को आएगा कोर्ट का फैसला

अब 10 जुलाई का इंतज़ार सभी को है, कि आख़‍िर न्‍यायालय खान सर को लेकर क्‍या फ़ैसला सुनाती है?

अपने होम ग्राउंड पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले इंग्लैंड में 76 रन पर ढेर

IPL में हमने देखा था, कि 250 रन बनाकर भी टीम सेफ़ महसूस नहीं कर पा रही थी, ऐसे में 202 का लक्ष्‍य कहीं ज़्यादा आसान लग रहा होगा, लेकिन

PM मोदी ने जकार्ता से किया बड़ा ऐलान, इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय कैंपस

IIM बेंगलुरु भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रमुख क़दम है। 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट की बैठक में क्या तय हुआ? क्या हो गई चंपत राय की विदाई?

आस्‍था और विश्‍वास की चोरी में आज देश जानना चाहता है, कि ये आख़‍िर हुआ कैसे?

Send Us A Message