Headlines

पांच राज्यों में मतदान के बाद क्‍या कहता है एग्जिट पोल?

देश को इन पांचों राज्‍यों के परिणाम का इंतज़ार है, जो वैसे तो 4 मई को ही आधिकारिक रूप से घोषित किए जाएंगे, लेकिन इससे पहले कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है।
  • एग्जिट पोल ने बताया पश्‍चिम बंगाल में बीजेपी
  • भाजपा असम में भी बना सकती है तीसरी बार सरकार

पिछले एक महीने के चुनावी घमासान के बाद 5 राज्‍यों के चुनाव थम गए। असम, केरलम, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव ख़त्‍म हुए, वहीं 23 अप्रैल को पश्‍चिम बंगाल के पहले चरण का और तमिलनाडु के चुनाव संपन्‍न हुए। 29 अप्रैल को पश्‍चिम बंगाल के दूसरे चरण की वोटिंग के साथ ही चुनावी मौसम की गर्माहट शांत हो गई। अब देश को इन पांचों राज्‍यों के परिणाम का इंतज़ार है, जो वैसे तो 4 मई को ही आधिकारिक रूप से घोषित किए जाएंगे, लेकिन इससे पहले कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: संपन्‍न हुआ बंगाल चुनाव, आज़ादी के बाद पहली बार रिकॉर्ड वोटिंग

पश्‍चिम बंगाल के एग्जिट पोल में कौन आगे?

पश्‍चिम बंगाल में जिस तरह चुनावी टकराव और घमासान देखने को मिला, ऐसे में जनता के अंदर इस राज्‍य के परिणाम जानने की उत्‍सुकता बनी हुई है। बता दें, कि एग्जिट पोल के अनुसार इस बार बंगाल में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मि‍ल सकता है। एग्जिट पोल में स्‍पष्‍ट तौर पर यह देखा जा सकता है, कि‍ भारतीय जनता पार्टी इस बार बंगाल में सरकार बना सकती है। उसे TMC से अधि‍क वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं। बता दें, कि इस बार बंगाल में आज़ादी के बाद से पहली बार सबसे ज़्यादा मतदान हुए हैं। पहले चरण में जहां, 93.19 प्रतिशत मतदान हुए, वहीं दूसरे चरण में 92.47 प्रतिशत से अधिक की वोटिंग हुई है।

क्‍या असम में तीसरी बार BJP बनाएगी सरकार?

असम में भी एग्जिट पोल बीजेपी के तरफ़ ही इशारा कर रहा है, अगर ऐसा हुआ, तो भाजपा असम लगातार तीसरी बार सरकार बना सकती है। दूसरी तरफ़ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी NDA गठबंधन को बहुतम मिलता दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: अब तक कितने करोड़ रुपए की हो चुकी है जब्‍ती?

दक्षिण भारत का एग्‍जिट पोल

बात करें, दक्षिण भारत की तो, एग्‍जिट पोल केरलम में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) गठबंधन की सरकार बनने की तरफ़ इशारा कर रहा है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message