Headlines

बंगाल विधानसभा चुनाव: संपन्‍न हुआ बंगाल चुनाव, आज़ादी के बाद पहली बार रिकॉर्ड वोटिंग

294 सीटों की लड़ाई में यह आज़ादी के बाद से अब तक की सबसे ज़्यादा रिकॉर्ड वोटिंग है। सरकार बनाने के लिए पार्टी को 148 सीट जीतने होंगे।
  • शाम 6 बजे तक 91.76 प्रतिशत मतदान
  • पहले चरण में हुई थी 93.19 प्रतिशत वोटिंग   

बंगाल में 294 सीटों की लड़ाई, बहुमत 148

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आख़ि‍री चरण का मतदान समात्‍प हो गया है। 142 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए, जिसमें शाम 6 बजे तक 91.76 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 152 सीटों की वोटिंग के लिए 93.19 प्रतिशत मतदान डाले गए थे। 294 सीटों की लड़ाई में यह आज़ादी के बाद से अब तक की सबसे ज़्यादा रिकॉर्ड वोटिंग है। सरकार बनाने के लिए पार्टी को 148 सीट जीतने होंगे।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान हुए, रिकॉर्ड वोटिंग के आसार

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ़ नारेबाज़ी

इस चुनाव में भावानीपुर विधानसभा क्षेत्र सबसे अहम माना जा रहा है, क्‍योंकि यहां BJP के सुवेंदु अधिकारी और TMC प्रमुख और मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी आमने सामने हैं। वोटिंग के दौरान भावानीपुर के इक़बालपुर में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ़ नारेबाज़ी की गई और दूसरे विधानसभर क्षेत्रों से हंगामें की ख़बर सामने आई है। इस दौरान ममता बनर्जी भी इक़बालपुर पहुंचीं। पुलिस और केंद्रीय बलों की स्थिति को नियंत्रित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका रही।

क्‍या दोबारा होगी वोटिंग?

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के कुछ बूथों से चौंकाने वाली ख़बर सामने आई है। वहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है, कि वहां की कुछ EVM में बीजेपी के बटन को सेलो टेप से चिपकाकर बंद कर दिया गया, ताक़‍ि कोई बीजेपी उम्‍मीदवार को वोट नहीं कर सके। इससे नाराज़ बीजेपी ने ऐसे बूथो पर चुनाव आयोग से दोबारा वोटिंग की मांग की है। इस पर आयोग ने कहा है, कि इस मामले की जांच की जा रही और सच सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, TMC भूल गई ‘मां माटी मानुष’ का नारा

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message