Headlines

पश्‍चिम बंगाल में दोबारा वोटिंग, 15 बूथों पर हुई थी गड़बड़ी

आयोग ने प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह फ़ैसला लिया, कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में इन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी हुई थी।
  • EVM में बीजेपी के बटन पर चिपका हुआ था सेलो टेप  
  • 15 केंद्रो पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग

दूसरे चरण के चुनाव में मिली थी गड़बड़ी

पश्‍चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के दौरान गड़बड़ी पाई गई थी। इसमें बीजेपी कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया था, कि कुछ EVM में बीजेपी के बटन को सेलो टेप से चिपकाकर बंद कर दिया गया था, ताक़‍ि कोई भी बीजेपी उम्‍मीदवार को वोट ना दे सके। इसके बाद इसकी शिकायत चुनाव आयोग को की गई थी। इसके बाद आयोग ने कहा, था, कि इसकी पूरी जांच की जाएगी और ज़रूरत पड़े तो, दोबारा मतदान भी कराया जा सकता है।  

यह भी पढ़ें: ये बंगाल चुनाव आसान नहीं: TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

West Bengal re-election

जांच के बाद चुनाव आयोग ने दिए दोबारा वोटिंग के आदेश

जांच के बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में गड़बड़ियों के बाद 2 अप्रैल को 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने के आदेश दिए हैं। इन मतदान केंद्रों में मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्र शामिल किए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। निर्वाचन आयोग को जांच के बाद इन दो विधानसभा सीटों पर गड़बड़ी पर गड़बड़ी मिली, जिसके बाद इन 15 केंद्रो पर दोबार मतदान कराने का फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: संपन्‍न हुआ बंगाल चुनाव, आज़ादी के बाद पहली बार रिकॉर्ड वोटिंग  

कौन-कौन से केंद्रों पर हो रही है वोटिंग?

इन 15 केंद्रों में मगराहाट पश्चिम के बाहिरपुया, कुरकुरिया, एफ़पी स्कूल रूम नंबर 1, 2 और 3 के अलावा दूसरे केंद्र शामिल हैं, वहीं डायमंड हार्बर क्षेत्र में बगदा जूनियर हाई स्कूल, चंदा एफ़पी स्कूल, हरिदेवपुर एफ़पी स्कूल और रॉयनगर एफ़पी स्कूल में दोबारा मतदान हो रहा है। आयोग ने प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह फ़ैसला लिया, कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में इन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी हुई थी।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message