मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी गौधामों को ‘‘सुरभि गौधाम‘‘ का नाम दिया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का शुभारंभ  कर दिया है।
  • गौधाम योजना का किया शुभारंभ
  • योजना का उद्देश्य है बेसहारा मवेशियों का संरक्षण
Photo: PBSHABD

गौधाम योजना का शुभारंभ  

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का शुभारंभ  कर दिया है। मुख्यमंत्री बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम लाखासार और बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

Photo: PBSHABD

सुरभि गौधाम का नाम दिया

इस मौक़े पर साय ने कहा, कि राज्य द्वारा शुरू की जा रही इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय स्थल उपलब्ध कराना, उनके संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी गौधामों को ‘‘सुरभि गौधाम‘‘ का नाम देने की घोषणा की।

Photo: PBSHABD

गौ-अभ्यारण्य का भी शिलान्यास

योजना के पहले चरण में प्रदेश के 11 ज़‍िलों में 29 गौधामों का संचालन शुरू का दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के जोगीपुर गांव में राज्य के पहले गौ-अभ्यारण्य का शिलान्यास भी किया। इसे क़रीब 184 एकड़ मे फ़ैले क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, कृषि और पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम, छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:

फ‍िर बहाल होगा चम्‍बा का ख़ूबसूरत पर्यटन स्‍थल पधरी जोत

More Posts

गाज़‍ियाबाद में राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों का हुआ पर्दाफ़ाश

राष्‍ट्रवि‍रोधी गतिविधियों से जुड़े छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

2026 स्‍कोडा कुशाक के कौन से फ़ीचर्स ग्राहकों को कर रहे हैं आकर्षित?

स्‍कोडा ने हाल ही में अपनी चर्चित गाड़ी कुशाक से पर्दा उठाया था। 2026 स्‍कोडा कुशाक को नए अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। इसे पहले के मुक़ाबले स्‍पोर्टी लुक दिया गया है और इसे मॉर्डन लुक में तैयार किया गया है।

कमर्शियल LPG सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए नई वितरण नीति जारी

दिल्ली में लगभग 1,800 कमर्शियल सिलेंडर प्रतिदिन प्राथमिकता के आधार पर वितरित किए जाएंगे।

हापुड़ में गैस कालाबाज़ारी के चलते भारत गैस एजेंसी हुई सील

जब गैसा एजेंसी ही कालाबाज़ारी करने लगें, तो किस पर विश्‍वास किया जाए। ऐसे गैस एजेंसी को हमेंशा के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए।

Send Us A Message