Headlines

फ‍िर बहाल होगा चम्‍बा का ख़ूबसूरत पर्यटन स्‍थल पधरी जोत

मशहूर और खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक पधरी जोत को जल्द ही पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया जाएगा।
  • भारी बर्फ़बारी के बाद बंद हो गया था रास्‍ता
  • दोबारा खोलने के लिए प्रशासन ने दिए निर्देश

शि‍मला, चंबा: मशहूर और खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक पधरी जोत को जल्द ही पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया जाएगा। भारी बर्फ़बारी के कारण यह रास्‍ता कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे पर्यटकों की आवाजाही ना के बराबर हो गई थी। अब सलूणी प्रशासन ने मार्ग को जल्द बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को ज़रूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।

Video: PBSHABD

प्रशासन ने कहा, कि पधरी जोत क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और बर्फ़ से ढकी वादियों के कारण पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। ऐसे में सड़क बंद रहने से पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए मार्ग बहाली का काम तेज़ी से किया जा रहा है, जिससे पर्यटक फिर से इस सुंदर वादियों का आनंद ले सकें।

बाइट: चंद्र वीर सिंह, एसडीएम, उपमंडल सलूणी: PBSHABD

लोक निर्माण विभाग के माध्‍यम से सड़क बहाली का काम तेजी से सम्‍पन्‍न किया जा रहा है। विभाग की टीम ने लंगेरा से काफ़ी आगे तक सड़क को खोल दिया है और बचे हुए मार्ग को भी बहुत जल्द बहाल कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पधरी जोत तक पूरा रास्‍ता साफ़ कर दिया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासी और पर्यटकों को राहत के साथ-साथ सुकून भी देगा।

प्रशासन का कहना है, कि सड़क खुलने के बाद इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां एक बार फिर रफ़्तार पकड़ेंगी और स्थानीय लोगों को भी इसका ज़्यादा से ज़्यादा लाभ मिलेगा।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message