Headlines

कमर्शियल LPG सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए नई वितरण नीति जारी

दिल्ली में लगभग 1,800 कमर्शियल सिलेंडर प्रतिदिन प्राथमिकता के आधार पर वितरित किए जाएंगे।
  • प्राथमिकता के आधार पर मिलेंगे सिलेंडर
  • शैक्षिक संस्थान, अस्पताल, रेलवे और हवाई अड्डों को ज़्यादा प्राथमिकता

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए नई वितरण नीति जारी की है। इस व्यवस्था के तहत जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर दिए जाएंगे।  इसका मतलब है कि लगभग 1,800 कमर्शियल सिलेंडर प्रतिदिन प्राथमिकता के आधार पर वितरित किए जाएंगे।

Photo: PBSHABD

नई व्यवस्था के तहत, शैक्षिक संस्थान, अस्पताल, रेलवे और हवाई अड्डों को ज़्यादा प्राथमिकता दी गई है, जिन्हें 100 प्रतिशत तक की आपूर्ति करने की अनुमति दी गई है, वहीं रेस्तरां और खाने-पीने वाली जगहों को 42 प्रतिशत आपूर्ति मिल पाएगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आदेश के बाद लागू की गई इस नीति का मुख्य उद्देश्य ज़रूरी सेवाओं को सुचारू रूप से चालू रखने के साथ ही कालाबाज़ारी पर रोक लगाना है।

Photo: PBSHABD

होटलों और बेकरी जैसे उच्च खपत वाले व्यवसायों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। आपूर्ति केवल उपभोक्ताओं द्वारा संबंधित ओएमसी प्रणाली के माध्यम से की गई बुकिंग के आधार पर की जाएगी। इस नीति का उद्देश्य कमर्शियल एलपीजी की मांग पर आ रहे दबाव को कम करना है और आपूर्ति को बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें:

देश में LPG की क़‍िल्‍लत! कितना सच?

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message