Headlines

सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को नहीं दी अग्रिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से मिली एक सप्‍ताह की ट्रांजिट अग्रिम जमानत पर रोक लगा दी है।
  • पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर लगाए थे आरोप

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से मिली एक सप्‍ताह की ट्रांजिट अग्रिम जमानत पर रोक लगा दी है। इससे पहले तेलंगाना हाई कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दे दी थी।  

यह भी पढ़ें: SI भर्ती-2021: अदालत ने रद्द की परीक्षा, लंबी लड़ाई के बाद आख़‍िर सच की जीत  

तेलंगाना हाई कोर्ट के ख़िलाफ़ असम सरकार

अग्रिम जमानत मिलने के बाद असम सरकार ने तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। असम सरकार का कहना है, कि तेलांगना हाईकोर्ट को इस केस की सुनवाई करने का क्षेत्राधिकार नहीं है।

पवन खेड़ा से तीन सप्‍ताह में मांगा जवाब

असम सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई कर पवन खेड़ा को नोटिस जारी किया और 3 हफ़्ते में जवाब देने को कहा है। उच्‍च न्‍यायालय ने कहा, कि पवन खेड़ा चाहे तो असम की क्षेत्राधिकार वाली अदालत में जाकर ज़मानत के लिए याचिका दयार कर सकते हैं।

क्‍या है मामला

बता दें, कि 9 अप्रैल को असम में विधानसभा चुनाव संपन्‍न हुए थे और चुनावी माहौल में पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर कई विदेशी पासपोर्ट और विदेशों में संपत्ति रखने के आरोप लगाए थे। इसके बाद असम में चुनावी माहौल गरमा गया था और कांग्रेस दल ने इसे चुनाव प्रचार में प्रमुखता से उठाया। इसके बाद असम पुलिस ने पवन खेड़ा पर मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप को लेकर मामला दर्ज किया है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message