92 वर्ष की उम्र में प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण आशा भोसले का निधन

  • मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • संगीत प्रेमियों के दिलों पर छोड़ी एक अमिट छाप

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।

जानकारी के अनुसार उन्हें सीने में इंफेक्शन और कमजोरी की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुप्रसिद्ध गायिका और पद्म विभूषण से सम्‍मानित आशा भोंसले के निधन के बाद लोग श्रद्धांजलि अर्पित का रहे हैं। महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल जिष्‍णु देव वर्मा ने उनके निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा, कि उनकी मधुर आवाज, हर तरह के गीत गाने की उनकी योग्‍यता और भारतीय संगीत में उनके व्‍यापक और विविध योगदान ने भारत और विश्‍व में कई पीढ़‍ियोंके संगीत प्रेमियों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने आशा भोंसले के निधन पर संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए उनकी आवाज को आत्‍मा का संगीत बताया। संगीत की उनकी बहु-आयामी शैली का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने एक कार्यक्रम का स्‍मरण किया। इस कार्यक्रम में आशा भोंसले ने उनसे अत्‍यधिक प्रसिद्ध गीतों में से एक ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ गवाया था।

केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में आशा भोंसले की प्रतिभा कोअसाधारण बताया। उन्‍होंने उनके निधन पर दुख व्‍यक्‍त करते हुए कहा, कि संगीत क्षितिज पर आशा भोंसले एक विशेष पहचान रखती थी।

उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा, कि उनका संगीत हमारे साथ हमेशा रहेगा। उनके गीत कालजई हैं। उपमुख्‍यमंत्री सुनेत्रा पवार ने आशा भोंसले के निधन को संगीत की दुनिया में एक स्‍वर्ण युग का अंत बताया। महाराष्‍ट्र के मंत्री आशीष शेलार, प्रदेश भाजपा प्रमुख रविन्‍द्र चौहान और एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने प्रतिष्ठित गायिका आशा भोंसले के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया।

इस दौरान हेमा मालिनी, उर्मिला मार्तोंडकर, ए.आर.रहमान, शंकर महादेवन, अक्षय कुमार और रोनु मजूमदार जैसे चर्चित चेहरों ने भी उनके निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया।

More Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गायिका आशा भोसले के निधन पर जताया गहरा शोक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महान गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

श्री अमरनाथ जी यात्रा की तारिख़ का हुआ ऐलान, जानिए विस्‍तार से

श्री अमरनाथ यात्रा कुल 57 दिनों की होने वाली है।

IPL 2026: चेपॉक में चला चेन्‍न्‍ई का जादू, थम गया हार का सिलसिला (CSK VS DC)

इस IPL में लगातार 3 मैच हार चुकी चेन्‍नई के लिए यह मैच दबाव से भरा हुआ था, लेकिन इस दबाव में चेन्‍नई की टीम जोश से भरी हुई नज़र आई।

IPL 2026: क्‍या हेनरिक क्‍लासेन की धीमी पारी से हैदराबाद हारी? (PBK VS SRH)

न्‍यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्‍टेडियम में पंजाब किंग (PBK) का मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ था, जहां पंजाब ने बाज़ी मार ली।

Send Us A Message