- गृह मंत्री अमित शाह आशा भोसले को याद किया
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए कहा, कि आशा भोसले, भारत की सर्वाधिक प्रतिष्ठित और बहुमुखी पार्श्व गायिकाओं में से एक थीं। उन्होंने कहा कि दशकों तक उनके असाधारण संगीतमय सफर ने देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया।
प्रधानमंत्री ने कहा, कि चाहे उनकी आवाज में एक शाश्वत चमक थी। उन्होंने ने कहा, कि वे उनके साथ हुए अपने पलों को हमेशा संजोकर रखेंगे। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा, कि उनकी आवाज़ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत सदैव लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा, कि आशा ताई ने न केवल अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अनूठी पहचान बनाई, बल्कि अपने गीतों से भारतीय संगीत को और समृद्ध किया। गृह मंत्री ने कहा कि संगीत की हर शैली में ढलने की उनकी असाधारण क्षमता ने हर किसी का दिल जीत लिया और लाखों दिलों को छुआ। उन्होंने आगे कहा, कि आशा ताई की आवाज़ में उतनी ही कोमलता थी जितनी उनके व्यवहार में सादगी और स्नेह था।
बता दें, कि आशा भोसले का मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।



