- केरल में 9 अप्रैल को 140 सीटों पर लड़ाई
- पीएम ने किया था 11,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन
केरलम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। केरल में 140 सीटों की लड़ाई है। यहां इस समय cpi-m की सरकार है, जिसके मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन है। भाजपा की NDA सरकार के अंतर्गत यहां भाजपा, ट्वेंटी-20 पार्टी और जनधिपति संरक्षण समिति (JSS) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
NDA चुनौती आसान नहीं
NDA लगातार यहां रोड-शो कर रही है, लेकिन यहां भी चुनौती आसान नहीं है, क्योंकि CPI-M के पिनाराई विजयन को जनता पिछले दो विधानसभा चुनाव में जीताती है और बीजेपी इन क्षेत्रों में कमजोर नज़र आता है। इस बीच बीजेपी ने यहां अपनी उम्मीवारों की सूची भी जारी कर दी है। चुनौवी माहौल को देखते हुए बीजेपी ने केरलम के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है। देखना दिलचस्प होगा, कि घोषण पत्र बीजेपी के लिए कितना कारगर साबित होते हैं।

केरलम की जनता के लिए बीजेपी के संकल्प:
1) किसान कल्याण: केरलम के किसानों को सभी फ़सलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने का वादा किया गया है, जिससे की यहां के किसानों को दूसरे राज्यों पर निर्भर ना होना पड़े। इसके अलावा कोल्ड स्टोरेज के नेटवर्क को भी बढ़ाया जाएगा।
2) केरलम में पहला AIIMS: अपने चुनावी घोषणा में बीजेपी ने केरलम में पहला AIIMS बनाने का ऐलान किया है। साथ ही आयुष्मान भारत पीएम-जय की सुविधा को बढ़ाया जाएगा, जिससे इसका लाभ सभी मलयाली लोग उठा सकेंगे।
3) भक्ष्य आरोग्य: इस योजना के तहत केरलम की ग़रीब व बीपीएल परिवार की महिलाओं को भक्ष्य सुरक्षा आरोग्य कार्ड दिया जाएगा, जिसमें हर महीने 2,500 रुपये रिचार्ज किए जाएंगे, जिसे महिलाएं फार्मेसी औश्र ग्रोसरी स्टोर पर इस्तेमाल कर सकेंगी।
4) डोरस्टेप हेल्थकेयर: इसके अंतर्गत सरकार ने घर पर ही डॉक्टर और नर्स की सुविधा देने का वादा किया है, जिससे बुजुर्गों को लाभ मिलेगा, जो अस्पताल जाने असक्ष्म हैं।इसके अलावा 24/7 एम्बुलेंस की मुफ़्त सेवा देने की घोषणा की गई है।
5) सस्ती बिजली: इस योजना के अंतर्गत घरेलू बिजली शुल्क पर सब्सिडी देने का प्रावधान है। इसके अलावा पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना को लागू किया जाएगा।
6) LPG सब्सिडी: बीजेपी ने केरलम की ग़रीब जनता को ओनम और क्रिसमस के मौक़े पर साल में 2 मुफ़्त सिलेंडर देने का ऐलान किया है।
7) मुफ़्त जल सप्लाई: इसके अंतर्गत केरलम के हर परिवार को बिना रुकावट पीले का पानी सप्लाई किया जाएगा। साथ ही 20,000 लीटर तक पानी के इस्तेमाल पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
8) वेलफ़ेयर पेंशन: वेलफ़ेयर पेंशन के अंतर्गत ग़रीब परिवार, विडो और 70 वर्ष से ऊपर सीनियर सिटीजन को हर महीने 3,000 रुपये पेंशन के रूप दिया जाएगा।
9) इंफ्रास्ट्रक्चर: इसके अंतर्गत हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को डवलप किया जाएगा। मेट्रो नेटवर्क को बढ़ाया जाएगा, वहीं रोड कनेक्टिविटी को मजूबत किया जाएगा, ताक़ि केरलम की जनता की समय की बचत हो और ट्रैफ़िक की समस्या से निजात मिलेगा। इसमें तिरुवनंतपुरम-कोझिकोड जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। साथ ही विझिंजम बंदरगाह को भी वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा।
10) रोजगार के अवसर: सरकार का कहना है, कि केरलम में रोजगार सृजन के लिए राज्य में इंडस्ट्रीज और फ़ैक्टरीज़ का कायाकल्प किया जाएगा।
11) युवाओं के लिए शिक्षा: इसके अंतर्गत सरकार ने हर ग्राम पंचायत में 12वीं तक मुफ़्त निःशुल्क, अनिवार्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का वादा किया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में 11,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया था, जिसमें केरल के विकास से जुडी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। इसमें किसान, इंफ्रास्ट्रक्चर, कपड़ा, पैकिजिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रधानमंत्री को पूरा विश्वास है, कि वहां एनडीए की सरकार बनेगी।



