Headlines

NASA का ‘आर्टेमिस 2’ मिशन पहुंचा चांद के क़रीब

कुछ दिन पहले ही नासा ने ‘आर्टेमिस 2’ मिशन को कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।
  • 4 अंतरिक्ष यात्री गए हैं गए हैं चंद्रमा पर
  • 10 दिनों तक करेंगे चंद्रमा की परिक्रमा

मानवयुक्त मिशन के चलते ख़ास

कुछ दिन पहले ही नासा ने ‘आर्टेमिस 2’ मिशन को कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। यह मिशन इसलिए ख़ास है क्‍योंकि 1972 में अपोलो-17 के बाद चांद के आसपास भेजा गया पहला मानवयुक्त मिशन है।

पहुंचा चांद के क़रीब

NASA का ऐतिहासिक ‘आर्टेमिस-2’ मिशन अब एक महत्‍वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है। अंतरिक्ष यान अब पृथ्वी से दूर और चंद्रमा के ज़्यादा क़रीब पहुंच चुका है। इस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद के पास से पृथ्वी के शानदार और महत्वपूर्ण दृश्य क़ैद किए है।

यह भी पढ़ें: NASA ‘आर्टेमिस II’ मिशन लॉन्च के लिए तैयार

Video: PBSHABD

X पर साझा किया गया वीडियो

NASA के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें कहा गया है, कि अंतरिक्ष यात्री अब डॉकिंग हैच से चांद को साफ़ देख पा रहे हैं।

ये हैं चार अंतरिक्ष यात्री

आर्टेमिस मिशन के अं‍तर्गत 4 अंतरिक्ष यात्री रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच, जेरेमी हैनसेन लगभग 10 दिनों में चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर वापस लौटेंगे।

कौन-से सिस्‍टम का होगा परिक्षण?

इन 10 दिनों में ‘आर्टेमिस II’ मिशन में कई अहम सिस्टम का भी परीक्षण किया जाएगा। इसके अंतर्गत आपातकालीन प्रक्रियाएं, रेडिएशन से सुरक्षा और लेजर आधारित एडवांस कम्युनिकेशन तक़नीक का परिक्षण होगा।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message