Headlines

केरल विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केरल दौरा, किया इतने करोड़ परियोजनाओं का उद्घाटन

केरल सहित बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इन राज्‍यों में चुनावी घमासान देखने को मिलेगा। इसी बीच प्रधानमंत्री भी इन राज्‍यों का लगातार दौरा कर रहे हैं।
  • केरल विधानसभाचुनाव से पहले पीएम का महत्‍वपूर्ण दौरा
  • विकसित केरलम के लिए ज़रूरी परियोजनाएं

आने वाले विधानसभा चुनावों के तारिख़ों की घोषणा हो चुकी है। केरल सहित बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इन राज्‍यों में चुनावी घमासान देखने को मिलेगा। इसी बीच प्रधानमंत्री भी इन राज्‍यों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इसके अंतर्गत हाल ही में प्रधानमंत्री ने केरल का दौरा किया और कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसे चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

PM arrival at Ernakulam: Photo PIB India

परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्‍यास

नरेंद्र मोदी ने कोच्‍चि में क़रीब 11,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ-साथ नींव भी रखी। उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, कि कोच्‍चि आना हमेंशा से एक शानदार अनुभव रहा है। साथ ही उन्‍होंने केरल की जनता को इन परियोजनाओं के लिए बधाई भी दी।

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कहा चौथी बार बनाएंगे सरकार

केरल को किन परियोजनाओं पर होगा काम

केरल में प्रधानमंत्री मोदी ने कई परियोजनाओं की नींव रखी, जिसमें कोच्‍चि रिफ़ाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट, 50 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर, अमृत भारत स्टेशन योजना और रेलवे विद्युतीकरण और कोझिकोड बाईपास व अझिक्कल बंदरगाह जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

PM lays the foundation stone, inaugurates projects at Ernakulum, in Keralam: Photo PIB India

कोच्‍चि रिफ़ाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट परियोजना

इसके अंतर्गत पेट्रोलियम क्षेत्र को मजबूत कर प्रति वर्ष चार लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन उत्पादन की योजना बनाई गई है, जिससे कपड़ा, पैकेजिंग और चिकित्सा उपकरण जैसे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना को लेकर पीएम ने कहा, कि ‘मेक इन इंडिया’ के विस्‍तार से ही आत्‍मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

50 मेगावाट फ़्लोटिंग सोलर

सौर उर्जा प्रोडक्‍शन के नज़रिए से 50 मेगावाट फ़्लोटिंग सोलर को काफ़ी अहम माना जा रहा है। इसके तहत पश्चिम कल्लाडा में 50 मेगावाट की फ़्लोटिंग सोलर परियोजना की आधारशिला रखी गई है। मोदी ने कहा, कि हम चाहते हैं, कि केरल सौर ऊर्जा उत्पादन में और आगे बढ़े।

Photo: PIB India

अमृत भारत स्टेशन योजना और रेलवे विद्युतीकरण  

केरल में अमृत भारत स्टेशन योजना और रेलवे विद्युतीकरण के माध्‍यम ये क्षेत्रीय संपर्क को और बेहतर करने की है। इससे केरल और तमिलनाडु दोनों राज्‍यों के बीच यात्रियों के लिए यात्रा करना सुगम हो जायगा। साथ ही शोरानूर जंक्शन, कुट्टीपुरम और चांगनास्सेरी में आधुनिकीकरण करने के साथ-साथ नई पलक्कड़-पोल्लाची ट्रेन सेवा शुरू हो सकेगी।

कोझिकोड बाईपास व अझिक्कल बंदरगाह

केरल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के मद्देनज़र इस परियोजना को काफी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। कोझिकोड बाईपास और अझिक्कल बंदरगाह से कनेक्‍टिविटी बढ़ने के अलावा ट्रैफ़‍िक व भीड़भाड़ से राहत मिलगी। इस कनेक्‍टिविटी के अलावा 6-लेन सड़क परियोजना को भी नए पंख लगने जा रहे हैं। इससे केरल के किसानों को लाभ मिलेगा ही, वहीं पर्यटन क्षेत्र में भी उछाल आएगा।

रोजगार के नज़रिए से

केरल में इन सभी परियोजनाओं को रोजगार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इन परियोजनाओं से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये परियोजनाएं ‘विकसित केरलम’ के हमारे संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”   

यह भी पढ़ें: केरल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्‍मीदवारों की दूसरी, त‍ीसरी और चौथी लिस्‍ट

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message