Headlines

केरल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्‍मीदवारों की दूसरी, त‍ीसरी और चौथी लिस्‍ट

  • पहली सूची में थे 47 उम्‍मीदवार
  • केरल में बीजेपी की 140सीटों की लड़ने की योजना

केरल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत 140 सीटो की लड़ाई में भाजपा ने अपने उम्‍मीदवारों की अबतक चार सूची जारी कर दी है। पहली सूची में जहां 47 नाम थे, वहीं दूसरी सूची में 39, तीसरे में 11 और चौथी सूची में केवल 1 नाम शामिल किया है। बता दें, कि 2021 में हुए केरल विधानसभा चुनाव में बीजेपी खाता नहीं खोल पाई थी। अब बीजेपी की नज़र इस चुनाव में बेहतर करने की होगी, यहीं कारण है, कि भाजपा बड़ी योजना से सूची तैयार कर रही है।

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट, आसान नहीं TMC की राह

मौजूदा समय में केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ़) की सरकार है, जिसके मुख्‍यमंत्री भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी (सीपीआई- एम) के पिनारायी विजयन है, जो लगातार दो बार से सत्‍ता में हैं। यहां बीजेपी कभी मुख्‍य विपक्षी दल नहीं रही। यहां एलडीएफ़ की सीधी टक्‍कर कांग्रेस की यूडीएफ़ सरकार के बीच रही है।

बीजेपी की दूसरी सूची में कसारागॉड़ से अश्‍विनी एम एल, मनजेरी से पथमाश्री एम, मल्‍लपुरम से अश्‍वथी गुप्‍ता कुमार, तनुर से दीपा पुज़क्‍कल, कोंगड से रेनु सुरेश और परावुर से वथ्‍सला प्रसन्‍ना कुमार जैसे बड़े नाम हैं, वहीं तीसरी सूची में थि‍रुवनंतपुरम ये करमना जयन, पुथुपल्‍ली रविंद्राथ वकथनम और कोवलम से टीएन सुरेश का नाम है। चौथी सूची में एक उम्‍मीदवार का नाम शामिल किया है। इस सूची में वर्कला से एडवोकेट एस स्‍मिथा बड़ा चेहरा हैं।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के एर्नाकुलम का दौरा किया था, जहां उन्‍होंने 11,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। इसे चुनाव को देखते हुए बीजेपी के लिए अहम माना जा रहा है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message