- ब्लास्ट कांड में भी रह चुका है जेल
- युवाओं का करता था ब्रेनवॉश
कुशीनगर में हुआ गिरफ़्तार ISIS आतंकी
कुशीनगर में उत्तर प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ISIS से जुड़े संदिग्ध एजेंट रिज़वान को गिरफ़्तार किया है। उसकी गिरफ़्तारी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के छावनी रायनी मोहल्ला से हुई।
इससे पहले भी रिज़वान जेल में था
इससे पहले भी रिज़वान का नाम आतंकी गतिविधियों में आया था। महाराष्ट्र एटीएस ने उसे गिरफ़्तार किया था। यही नहीं 2017 से 2023 तक वह ब्लास्ट करने के आरोप में दिल्ली जेल में भी रहा था।
यह भी पढ़ें: गाज़ियाबाद में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का हुआ पर्दाफ़ाश
फ़ास्ट-फ़ूड की दुकान में आतंकी गतिविधी
रिज़वान ने जेल से बाहर आने के बाद रुका नहीं, बल्कि अपना ठिकाना बदलकर दोबरा आतंकी गतिविधियों में लग गया। ठिकाना बदलकर उसने फ़ास्ट-फ़ूड की दुकान खोल थी और इसी फ़ास्ट-फ़ूड की दुकान में वह अपनी गतिविधियों को अंजाम देने लगा। जांच में पता चला कि वह युवाओं का ब्रेनवॉश किया करता था और अक्सर इंटरनेशनल कॉल भी करता था।
पूछताछ के लिए ले जाया गया दिल्ली
इसके पास से लैपटॉप और बम बनाने का समान भी मिला है। बता दें, कि रिज़वान के ख़िलाफ़ 80/26 के तहत विस्फ़ोटक अधिनियम के अलावा कई धाराओं में मुक़दमा दर्ज है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है।
क्या कहा रिज़वान के पिता ने?
बता दें, कि उसके पिता सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं। इस घटना के बाद रिज़वान के पिता निज़ामुद्दीन काफ़ी दुखी नज़र आए। उन्होंने कहा, कि उनका बेटा भारत का नागरिक है और अगर वह दोषी है, तो उसे जरूर सज़ा मिलनी चाहिए। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



