- रोमांचक मैच में 5 विकेट से जीता लखनऊ
- शमी ने 4 ओवर में दिए सिर्फ़ 9 रन
लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) और सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) दोनों ने टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और आख़िरी लमहों तक मैच में रोमांच बनाए रखा। दोनों टीमों ने मुक़ाबले को जीतने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन अंत में लखनऊ बाज़ी मार गया। लखनऊ की जीत के हीरो रहे ख़ुद कप्तान रिषभ पंत।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: आख़िरी ओवर में तुशार देशपांडे की गेंदबाजी ने राजस्थान की पार लगाई नैया (GT VS RR)
लखनऊ की ज़बरदस्त गेंदबाजी
हैदराबाद में खेले गए इस मुक़ाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया, जिसमें लखनऊ के गेंदबाजों ने सही साबित किया और हैदराबाद के 7.1 ओवर में मात्र 26 रन पर ही 4 विकेट गिरा दिए।
क्लासेन और रेड्डी ने संभला मोर्चा
26 पर 4 विकेट गिरने के बाद क्लासेन और नितिश रेड्डी ने मिलकर मोर्चा संभाला और 63 गेंदों में 116 रन की साझेदारी कर टीम की नैया पारी लगाई। क्लासेन ने जहां 62 रन बनाए, वहीं नितिश रेड्डी ने 56 रन की पारी खेली और टीम को 9 विकेट पर 156 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
मोहम्म्द शमी चमके
लखनऊ की ओर से सभी ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा में रहे मोहम्मद शमी, जिन्होंने 4 आवेर मात्र 9 रन ही दिए और 2 विकेट लिए। आईपीएल में यह बहुत बड़ी बात है, अब कोई गेंदबाज 4 ओवर फ़ेंके और डबल अंको में रन ही ना दे। शमी के अलावा प्रिंस यादव और आवेश खान ने भी 2-2 विकेट लिए। शमी के इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: समीर रिज़वी मुंबई पर भी भारी (DC VS MI)
आसन नहीं था लक्ष्य
157 रन का पीछा करना लखनऊ के लिए आसान नहीं रहा। हालांकि लखनऊ ने ज़्यादा विकेट नहीं खोए, लेकिन हैदराबाद के गेंदबाजों ने उन्हें बांधकर रखा। एक समय लखनऊ का स्कोर 12 ओवर में 2 विकेट पर 102 रन हो गया था, लेकिन इसके बावजूद मुक़ाबला अंत तक फ़ंसा रहा। कप्तान रिषभ पंत की पारी देखने लायक थी और पंत की सूझबूझ वाली इस पारी ने लखनऊ की जीत में अहम भूमिका निभाई। अगर पंच ऐसे समय में आउट हो जाते, तो लखनऊ मैच हार भी सकता था। पंत ने नाबाद 50 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। मार्करम ने भी 45 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज ख़ास नज़र नहीं आया। लखनऊ़ ने 5 विकेट से इस मैच को जीत लिया।
हैदराबाद ने भी दमखम के साथ की गेंदबाजी
हैदराबाद की गेंदबाजी भी शानदार रही, क्योंकि 156 के स्कोर को डिफ़ेंड करना आसान नहीं होता, लेकिन हैदराबाद ने पूरी कोशिश की रोकने की और एक समय लगा, कि वो शायद कामयाब भी हो जाएं। हर्ष दुबे ने अच्छी गेंदबाजी कर 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को 1-1 विकेट मिला।
| टीम | स्कोर | विकेट |
| SRH | 20 ओवर में 156 | 9 |
| LSG | 19.5 ओवर में 160 | 5 |



