IPL 2026: बेंगलुरु में टिम डेविड का तुफ़ान, चेन्‍नई को अब भी जीत का इंतज़ार (RCB VS CSK)

बेंगलुरु के मैदान में यू तो कई बल्‍लेबाजों की बल्‍लेबाजी देखने लायक थी, लेकिन बल्‍लेबाजी में जो सबसे ज़्यादा छाये रहे, वो थे टिम डेविड।
  • चेन्‍नई लगातार तीसरा मैच हारी
  • टिम डेविड ने लागए 8 छक्‍के

टिम डेविड ही छाए रहे

बेंगलुरु के मैदान में यू तो कई बल्‍लेबाजों की बल्‍लेबाजी देखने लायक थी, लेकिन बल्‍लेबाजी में जो सबसे ज़्यादा छाये रहे, वो थे टिम डेविड, जिन्‍होंने तुफ़ान की तरह बैटिंग की और चेन्‍नई के गेंदबाजों की गेंद बाउंड्री के बाहर ही नज़र आई। डेविड ने मात्र 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 70 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 8 छक्‍के लगाए। इस बल्‍लेबाजी के लिए टिम डेविड को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: लखनऊ को मंज़‍िल तक पहुंचा गई रिषभ पंत की पारी (LSG VS SRH)

चेन्‍नई की ख़राब गेंदबाजी

CSK ने बेंगलुरु के मैदान में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फ़ैसला लिया, लेकिन गेंदबाजी बहुत अच्‍छी नहीं रही। यूं तो किसी भी गेंदबाज के लिए इस स्‍टेडियम में गेंदबाजी करना आसान नहीं होता, लेकिन चेन्‍नई की गेंदबाजी की कुछ ज़्यादा ही धुलाई हुई और RCB ने रनों की झड़ी लगा दी और 20 ओवर में 250 का पहाड़ खड़ा कर दिया। उसके मात्र 3 विकेट ही गिरे। टिम डेविड ने नाबाद 70 रन बनाए ही, इसके अलावा फ‍िलिप सॉल्‍ट ने 46, देवदत्‍त पडि‍क्‍कल ने 50 और कप्‍तान रजत पाटिदार ने नाबाद 48 रन की पारियां खेली। टिम डेविड और रजत पाटिदार के बीच 35 गेंदों में ही 99 रन की नाबाद साझेदारी हुई और यहीं से मैच चेन्‍नई मैच में पिछड़ गया।

CSK पर बड़े लक्ष्‍य का दबाव

251 रन का पीछा करना आसान नहीं था और यही हुआ CSK शुरू से ही दबाव में थी। इसके अलावा लगातार दो मैच हारने का भी दबाव था ही। दबाव में चेन्‍नई बिखर गई और पहले 3 ओवर में ही 30 रन पर 3 विकेट गिर गए और देखते-देखते टीम का स्‍कोर क़रीब 10 ओवर में 108 पर 6 विकेट हो गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: आख़‍िरी ओवर में तुशार देशपांडे की गेंदबाजी ने राजस्‍थान की पार लगाई नैया (GT VS RR)

सरफ़राज़ की बेधड़क बल्‍लेबाजी

चेन्‍नई की बल्‍लेबाजी में सरफ़राज़ खान ने बेधड़क बैटिंग करते हुए तेज़ी से 25 गेंदों में 50 रन की पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही चेन्‍नई की उम्‍मीदें फ़‍िसल गई। अब यहां से जीतना नामूमकिन नज़र आ रहा था। इसके बाद प्रशांतवीर और जेमी ओवरटन ने कुछ हाथ खोले और टीम का स्‍कोर 207 रन तक पहुंचाने में अीम भूमिका निभाई, जिसकी उम्‍मीद कम लग रही थी। CSK की पूरी टीम 19.4 ओवर में सिमट गई।

डफ़ी और भुवनेश्‍वर ने शुरू में दिए चेन्‍न्‍ई को झटके

RCB की तरफ़ जेकब डफ़ी ने 2 और भुवनेश्‍वर ने 3 विकेट लेकर चेन्‍नई को मैच से बाहर कर दिया। इनके अलावा इसके अलावा अभिनंदन पांडे और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लिया।

टीमस्‍कोरविकेट
RCB20 ओवर में 2503
CSK19.4 ओवर में 20710

More Posts

NASA का ‘आर्टेमिस 2’ मिशन पहुंचा चांद के क़रीब

कुछ दिन पहले ही नासा ने ‘आर्टेमिस 2’ मिशन को कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।

मथुरा में फ़र्जी फ़ौजी बनकर दुष्‍कर्म करने वाला आरोपी पवन कुमार मुठभेड़ में गिरफ्तार

मथुरा में आख़‍िरकार आरोपी पवन कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ़्तार कर लिया है। यह एक शातिर आरोपी था, जिसने फ़र्जी फ़ौजी बनकर महिला के साथ रेप किया था।

IPL 2026: लखनऊ को मंज़‍िल तक पहुंचा गई रिषभ पंत की पारी (LSG VS SRH)

लखनऊ सुपर जायन्‍ट्स (LSG) और सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) दोनों ने टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और आख़‍िरी लम्हों तक मैच में रोमांच बनाए रखा।

बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी की 5वीं सूची में किस-किस के हैं नाम?

भारतीय जनता पार्टी ने पश्‍चिम बंगाल में अपनी 5वीं सूची भी जारी कर दी है। जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहा है, बंगाल का सियासी माहौल भी गर्म होता जा रहा है।

Send Us A Message