कौन-सी कार बनी इंडियन कार ऑफ़ द ईयर (ICOTY) 2026?

हर साल की तरह इस साल भी इंडियन कार ऑफ़ द ईयर (ICOTY) 2026 का ऐलान किया गया। यह ICOTY का 21वां इडिशन था। ICOTY को तीन श्रेणि‍यों में बांटा गया है।

  • तीन श्रेणि‍यों में मिलते है ICOTY अवॉर्ड
  • 2025 में महिंद्रा थार रॉक्‍स को मिला था ICOTY अवॉर्ड

हर साल की तरह इस साल भी इंडियन कार ऑफ़ द ईयर (ICOTY) 2026 का ऐलान किया गया। यह ICOTY का 21वां इडिशन था। ICOTY को तीन श्रेणि‍यों में बांटा गया है। इसमें इंडियन कार ऑफ़ द ईयर के अलावा ICOTY द्वारा प्रीमियम कार और ग्रीन कार ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड दिया जाता है। आइए जानते हैं, किसे मिला ICOTY, प्रीमियम कार और ग्रीन कार ऑफ़ द ईयर 2026 का अवॉर्ड:

Photo: ICOTY

किसे मिला इंडियन कार ऑफ़ द ईयर (ICOTY) 2026?  

इस बार ICOTY 2026 मारुति सुज़ुकी (अरीना) विक्‍टोरिस को चुना गया है। इस कटेगरी के लिए 8 गाड़‍ियों को फ़ाइनल किया गया था। इसमें हुंडई क्रेटा इलेक्‍ट्रिक, हुंडई वेन्‍यू, किआ कारेन्‍स क्‍ला‍विस इलेक्‍ट्रिक, किआ साइरॉस, महिंद्रा XEV 9E, मारुति सुज़ुकी विक्‍टोरिस, स्‍कोडा कायलाक़ और टाटा हैरियर इलेक्‍ट्रिक शामिल थीं। इन 8 बेहतरीन गाड़‍ियों में मारुति सुज़ुकी (अरीना) विक्‍टोरिस ने बाज़ी मार ली।

Photo: Maruti Suzuki

मारुति सुज़ुकी विक्‍टोरिस में कौन-से हैं ख़ास सेफ़्टी फ़ीचर्स?

विक्‍टोरिस में स्‍टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्‍स, ऑटो 360-डिग्री कैमरा के साथ आगे पार्किंग असिस्‍ट सेंसर, 11 व्‍यू के साथ 360-डिग्री व्‍यू एचडी कैमरा और ब्रेक होल्‍ड के साथ इलेक्‍ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें लेन कीप असिस्‍ट, ऑटोमैटिक आपातकालीन ब्रेक, लेन डिपार्चर वॉर्निंग और आगे टकराव से बचने के लिए वॉर्निंग जैसे लेवल-2 ADAS फ़ीचर्स शामिल किए गए हैं।

Photo: ICOTY

किसे मिला प्रीमियम कार 2026 का अवॉर्ड?

इस कटेगरी के लिए 8 गाड़‍ियों को चुना गया था, जिसमें बीएमडब्‍ल्‍यू iX1 LWB, बीएमडब्‍ल्‍यू X3,  मर्सि‍डीज़ बेन्‍ज़ G क्‍लास, एमजी साइबरस्‍टर, स्‍कोडा कोडिएक़, स्‍कोडा ऑक्‍टाविया RS, टोयोटा कैमरी और फ़ॉक्‍सवैगन गोल्‍फ़ GTI शामिल थी। इन सब गाड़‍ियों को टक्‍कर देते हुए फ़ॉक्‍सवैगन गोल्‍फ़ GTI ने प्रीमियम कार का अवॉर्ड जीता।    

Photo: ICOTY

इस गाड़ी को मिला ग्रीन कार अवॉर्ड 2026

आज जिस तरह दुनियाभर में भविष्‍य में ग्रीन एनर्जी के इस्‍तेमाल को लेकर योजनाएं तैयार हो रही हैं, तो ऐसे में यह अवॉर्ड बेहद महत्‍वपूर्ण दिखाई देता है। इस कटेगरी के लिए बीएमडब्‍ल्‍यू iX1 LWB, बीवायडी सीलियन 7, हुंडई क्रेटा इलेक्‍ट्रिक, किआ कारेन्‍स क्‍ला‍विस इलेक्‍ट्रिक, एमजी साइबरस्‍टर, महिंद्रा XEV 9E, टाटा हैरियर इलेक्‍ट्रिक और टेस्‍ला मॉडल Y को फ़ाइलन किया गया था। इन 8 गाड़‍ियों में महिंद्रा XEV 9E को ग्रीन कार अवॉर्ड के लिए चुना गया।

Photo: ICOTY

वर्ष 2025 में किसे मिला था ICOTY अवॉर्ड?

वर्ष 2025 में महिंद्रा थार रॉक्‍स को इंडियन कार ऑफ़ द ईयर चुना गया था। इसके अलावा प्रीमियम कार का अवॉर्ड मर्सि‍डीज़ बेन्‍ज़ E क्‍लास को मिला था, वहीं एमजी विंडसॉर इलेक्‍ट्रिक को ग्रीन कार अवॉर्ड के लिए चुना गया था।          

तस्‍वीर का स्‍त्रोत: ICOTY

More Posts

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: भारत का रिकॉर्ड रन चेज़, पहुंचा सेमीफ़ाइनल में

भारत ने करो या मरो वाले इस मैच में बल्‍लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्‍टइंडीज़ को हरा दिया है।

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: साउथ अफ्रीका जीता, मगर लड़ा ज़‍िम्‍बाब्‍वे

कप्‍तान सिकंदर रज़ा का बल्‍ला जमकर बोला दिल्‍ली में खेले गए सुपर 8 के मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना ज़‍िम्‍बाब्‍वे से था। लगा, कि

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का जापान-सिंगापुर दौरा: यह नया अध्‍याय है उत्‍तर प्रदेश का

आज उत्‍तर प्रदेश जिस तरह से कामयबी की नई-नई सीढ़‍ियां चढ़ रहा है, उसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है, कि यूपी आज जापान और सिंगापुर से बड़े-बड़े समझौते कर रहा है

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: पाकिस्‍तान जीतकर भी नहीं जीत पाया

ऐसे मैच बहुत कम होते हैं, जो सबकी धड़कनों को थाम दे और रोमांच अपनी चरम पर हो।

Send Us A Message