Headlines

इंतज़ार ख़त्‍म! लॉन्‍च हुई टाटा की नई पंच EV

टाटा ने पंच फ़ेसलिफ़्ट को लॉन्‍च करने के बाद अब पंच के इलेक्‍ट्रिक वर्ज़न को भी नए अवतार में पेश किया है। यह बताता है, कि आज पंच की मांग भारतीय बाज़ारों में लगातार बढ़ती जा रही है

  • 9.69 लाख रुपये में हुई लॉन्‍च
  • इसमें हैं 30kWh और 40kWh की बैटरी पैक

टाटा ने आख़िरकार पंच इलेक्‍ट्र‍िक का नया वर्ज़न बाज़ार में पेश कर दिया है। इसकी शुरुआती क़ीमत 9.69 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम) है। कुछ दिन पहले ही टाटा ने पंच के फ़ेसलिफ़्ट वर्ज़न को भी 5.59 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम) की क़ीमत पर लॉन्‍च किया था। यह बताता है, कि पंच की मांग आज बाज़ार में लगातार बढ़ती जा रही है। आइए जानते है नई पंच ईवी में कौन-कौन से फ़ीचर्स मौजूद हैं?

तस्‍वीर: टाटा मोटर्स

कितना रेंज देती है पंच EV?

नई पंच EV में 30kWh और 40kWh की बैटरी पैक दी गई है, जो पहले 25kWh और 35kWh था। कंपनी का दावा है, कि 30kWh बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 365km (ARAI) रेंज देती है। दूसरी तरफ़ 40kWh की बैटरी चार्ज फ़ुल चार्ज पर 468km (ARAI) की दूरी तय करती है, वहीं रियल वर्ल्‍ड (C75) में 355km की दूरी तय करने का दावा किया गया है। टाटा का कहना है, कि इस गाड़ी 0 से 100km की रफ़्तार पकड़ने में 9 सेकेंड्स का समय लगता है। पंच EV में ईको, सिटी और स्‍पोर्ट के तीन मोड मौजूद हैं।     

तस्‍वीर: टाटा मोटर्स

पंच EV इंटीरियर में क्‍या है नया?

नई पंच ईवी का इंटीरियर डिज़ाइन पहले की तरह ही मिलता-जुलता है, लेकिन इसको नया बनाने के लिए इसे रंग के आधार पर थोड़ा अलग फ़‍िनिशिंग टच दिया गया है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, आगे वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, 10.25-इंच का इंफ़ोटेन्‍मेंट सिस्‍टम व 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले जैसे फ़ीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा पंच EV में वॉइस-असिस्‍ट सनरूफ़ दिया गया है।

तस्‍वीर: टाटा मोटर्स

पंच EV का इक्‍सटीरियर

इक्‍सटीरियर मे भी कुछ ख़रस बदलाव देखने को नहीं मिलते। हां इसके आगे के बम्‍पर और ग्रिल के डिज़ाइन में बदलाव किया गया है। इसमें 16-इंच के नए व्‍हील्‍स शामिल किए गए हैं। साथ ही पीछे नए डिज़ाइन के एलईडी हेडलैम्‍प्‍स, टेललैम्‍प्‍स और नए एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट (डीआरएल्‍स) दिए गए हैं।

तस्‍वीर: टाटा मोटर्स

वेरीएंट्स और सुरक्षा फ़ीचर्स

इस इेलक्‍ट्रिक गाड़ी में छह एयरबैग्‍स, 360-डिग्री एचडी कैमरा, एलईडी फ़ॉग लैम्‍प्‍स, हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर को जांचने वाला सिस्‍टम, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम्‍स, चाइल्‍ड सीट एंकर फ़‍िक्‍स्‍ड सिस्‍टम, इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी प्रोटेक्‍शन और क्रूज़ कंट्रोल जैसे बेहतरीन सुरक्षा फ़ीचर्स दिए गए हैं। पंच को भारत एनकैप में पूरे 5 स्‍टार मिले हैं।

पंच EV स्‍मार्ट (सिर्फ़ 30kWh बैटरी में) , स्‍मार्ट प्‍लस, एड्वेंचर, एम्‍पावर्ड और एम्‍पावर्ड प्‍लस के पांच वेरीएंट्स में उपलब्‍ध है।

तस्‍वीर: टाटा मोटर्स

आइए जानते हैं वेरीएंट्स के अनुसार क़ीमत

वेरीएंट्स क़ीमत (एक्‍स-शोरूम)
स्‍मार्ट (सिर्फ़ 30kWh बैटरी में)9.69 लाख रुपये
स्‍मार्ट प्‍लस (30kWh और 40 kWh बैटरी में)10.29 से 10.89 लाख रुपये
एड्वेंचर (40 kWh बैटरी में)11.59 लाख रुपये
एम्‍पावर्ड (40 kWh बैटरी में)12.29 लाख रुपये
एम्‍पावर्ड प्‍लस (40 kWh बैटरी में)12.59 लाख रुपये

तस्‍वीर का स्‍त्रोत: टाटा मोटर्स

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message