Headlines

ICC T20 वर्ल्‍ड कप सुपर 8: साउथ अफ्रीका जीता, मगर लड़ा ज़‍िम्‍बाब्‍वे

  • 5 विकेट से जीता साउथ अफ्रीका
  • सिकंदर रज़ा ने बनाए 73 रन

कप्‍तान सिकंदर रज़ा का बल्‍ला जमकर बोला

दिल्‍ली में खेले गए सुपर 8 के मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका का सामना ज़‍िम्‍बाब्‍वे से था। लगा, कि यह मैच एकतरफ़ा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भले ही दक्षिण अफ्रीका यह मैच जीत गया, लेकिन ज़‍िम्‍बाब्‍वे डट कर उनका सामना कर रहा था।

टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने उतरी ज़‍िम्‍बाब्‍वे की टीम से कप्‍तान सिकंदर रज़ा का बल्‍ला जमकर बोला। और उन्‍होंने 8 चौकों और 4 छक्‍कों की मदद से 43 गेंदों में 73 रन बनाए। इसके अलावा मडांडे ने 26 रन की पारी खेली और ज़‍िम्‍बाब्‍वे का स्‍कोर 7 विकेट पर 153 तक पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी अच्‍छी रही और सभी गेंदबाजों ने किफ़ायती गेंदबाजी की। मफाका ने 2, एनगिडी ने 1, नॉर्किए ने 1, बॉस्‍च ने 2 और लिन्‍डे ने 1 विकेट लिए।

आसान नहीं था लक्ष्‍य का पीछा

154 रन का लक्ष्‍य दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम के लिए बेहद आसान लग रहा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ज़‍िम्‍बाब्‍वे की तरफ़ से गेंदबाजी की शुरुआत कप्‍तान रज़ा नेकी और उन्‍होंने अपने पहले 2 ओवर में ही डि कॉक और कप्‍तान मार्करम को पवेलियन रास्‍ता दिखा दिया। इसके बाद रिकेलटन के छक्‍के लगाने शुरू किए, लेकिन ब्रैड इवान्‍स ने उन्‍हें 31 के स्‍कोर पर चलता किया। एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 6 ओवर में 43 पर 3 विकेट हो गया था। इसके बाद मिलर और ब्रेविस ने अच्‍छी साझेदारी की।

ब्रेविस ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी पेश की और 18 गेंदों में 42 रन ठोक डाले। यहां से दक्षिण अफ्रीका की जीत आसान लग रही थी, लेकिन ने मुजरबानी ने मिलर को आउट कर ज़‍िम्‍बाब्‍वे की वापसी कराने की कोशीश की। उसके बाद रज़ा ने ख़तरनाक दिख रहे ब्रेविस का विकेट निकालकर मैच में थोड़ा रोमांच भरा। यहां से दक्षिण अफ्रीका सतर्क हो गया। यहां से स्‍ट्ब्‍स और लिन्‍डे 1-1 रन जोड़कर 17.5 ओवरों में 154 का लक्ष्‍य हासिल करने में कामयाब रहे। सिकंदर रज़ा को 73 रन बनाने और 3 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। ऐसा बहुत कम होता है, कि हारने वाली टीम के खि‍लाड़ी को मैन ऑफ़ द मैच मिले।   

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message