Headlines

महिंद्रा की थार रॉक्‍स अब नए अवतार में हुई लॉन्‍च, जानें क्‍या है इस गाड़ी में ख़ास?

  • रॉक्‍स स्‍टार EDN पेट्रोल और डीज़ल इंजन में है उपलब्‍ध
  • काफ़ी स्‍टाइलिश है थार रॉक्‍स EDN

महिंद्रा ने अपनी स्‍टाइलिश गाड़ी थार रॉक्‍स का स्‍टार EDN वर्ज़न लॉन्‍च कर दिया है। इसकी क़ीमत 16.85 लाख रुपये से लेकर 18.35 लाख रुपये (एक्‍स-शोरूम) तक है। कंपनी ने स्‍टार EDN को आकर्षक बनाने के लिए कई ज़बरदस्‍त फ़ीचर्स शामिल किए हैं, जिनकी चर्चा इस लेख में की गई है:

काफ़ी ख़ास है इसका इंटीरियर

रॉक्‍स स्‍टार EDN वर्ज़न में सुएड एक्‍सेंट्स के साथ ऑल-ब्‍लैक लेदरेट सीट्स दी गई हैं, जो इसके इंटीरियर को प्रीमियम लुक देती है। इसका केबिन बेस्‍ट-इन-क्‍लास है, जिसमें खुलापन महसूस होता है। इसमें सुकून देने वाला पैनरॉमिक सनरूफ़ भी दिया गया है। साथ ही स्‍टार EDN में वायरलेस ऐंड्रॉइड ऑटो और ऐप्‍पल कारप्‍ले सपोर्ट के साथ इंफ़ोटेन्‍मेंट और ड्राइवर क्‍लस्‍टर दोनों के लिए 10.2-इंच का ट्विन डिजिटल स्‍क्रीन शामिल किया गया है। इसके अलावा मंहिंद्रा की इस गाड़ी में हार्मन कार्डन का 9-स्‍पीकर सिस्‍टम और 80 से ज़्यादा उत्‍साहवर्धक एड्रेनॉक्‍स फ़ीचर्स मौजूद हैं।   

बाहर का डिज़ाइन है ज़बरदस्‍त

महिंद्र थार रॉक्‍स स्‍टार EDN का इक्‍सटीरियर डिज़ाइन सबको आकर्षित करता है। इसका डिज़ाइन काफ़ी आइकॉनिक हैं, जो दूर से ही अपनी मौजूदगी का एहसास कराती है। इसमें पियानो ब्‍लैक रंग का ग्रिल दिया गया है। साथ ही इसमें स्‍टाइलिश पियानो ब्‍लैक अलॉय वील्‍स भी शामिल किए गए हैं। इस गाड़ी को महिंद्रा ने ऑल-न्‍यू एम-ग्‍लैैड प्‍लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया है, जिससे की रॉक्‍स स्‍टार EDN सड़क पर चलते समय काफ़ी आरामदायक लगती है।    

महिंद्रा थार रॉक्‍स स्‍टार EDN का इंजन विकल्‍प

इसमें 2.0-लीटर का एमस्‍टैलियन पेट्रोल और 2.2-लीटर एमहॉक डीज़ल के दो इंजन विकल्‍प में मौजूद हैं। यह गाड़ी ऑटोमैटिक और मैनुअल के दो ट्रैंस्‍मिशन में मौजूद है। दोनों इंजन में रियर-व्‍हील-ड्राइव की सुविधा दी गई है।

कौन-कौन से हैं वेरीएंट और रंग विकल्‍प?

यह स्‍टार EDN डीज़ल 2WD मैनूअल, स्‍टार EDN डीज़ल 2WD ऑटोमैटिक और स्‍टार EDN पेट्रोल 2WD ऑटोमैटिक के तीन वेरीएंट में उपलब्‍ध है। ग्राहक इसे टैंगो रेड, स्‍टील्‍थ ब्‍लैक, सिटरिन येलो और एवरेस्‍ट वाइट के चार रंग विकल्‍पों में ख़रीद सकते हैं।

वेरीएंट के अनुसार क़ीमत       

स्‍टार EDN डीज़ल 2WD मैनूअल की क़ीमत 16.85 लाख,  स्‍टार EDN पेट्रोल 2WD ऑटोमैटिक की क़ीमत 17.85 लाख और स्‍टार EDN डीज़ल 2WD ऑटोमैटिक 18.35 लाख रुपये की क़ीमत पर उपलब्‍ध है। सभी क़ीमतें एक्‍स-शोरूम की हैं।  

कितनी सुरक्षित है रॉक्‍स स्‍टार EDN?

ग्राहक सिर्फ फ़ीचर्स ही नहीं बल्‍कि इस बात का ध्‍यान रखकर भी गाड़ी ख़रीदते हैं, कि वह कितनी सुरक्षित है। हम अपने ग्राहकों को बता दें, कि महिंद्रा की इस गाड़ी को भारत एनकैप में पांच स्‍टार मिले है, जिससे पता चलता है, कि कंपनी अपनी ग्राहकों की सुरक्षा के लिए कितनी प्रतिबद्ध है। 

यह भी पढ़ें:

आकर्षक अपडेट्स के साथ बाज़ार में उतरी 2026 टाटा पंच

2026 टाटा पंच की डिलिवरी देशभर में शुरू,  इसमें है वॉइस असिस्‍टेड इलेक्‍ट्रि‍क सनरूफ़

तस्‍वीर का स्त्रोत- महिंद्रा एंड महिंद्रा

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message