- ममता सरकार पर लगाया सिंडिकेट और कट मनी का आरोप ।
- नहीं मिलता किसानों की उपज का सही दाम
बांकुड़ा में से बोला हमला
गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार पर जमकर हमला किया। अमित शाह बांकुड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बता दें, कि गृह मंत्री ने बंगाल में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: बंगाल के घोषणा पत्र में BJP ने लिए कौन-से संकल्प?
जनता का शोषण
इस दौरान अमित शाह ने कहा, कि भाजपा सरकार बंगाल से ममता की सिंडिकेट व्यवस्था को ख़त्म कर देगी। गृह मंत्री ने आरोप लगाया, कि राज्य में विकास कार्यों के लिए लोगों को सिंडिकेट को कट मनी देनी पड़ती है। सीमेंट, पंखा, ईंट और बालू समेत हर सामान में सिंडिकेट की दखल है और इससे जनता का शोषण हो रहा है।
यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: लेफ्ट, कांग्रेस और टीएमसी ने बंगाल को बर्बादी पर पहुंचाया- नरेंद्र मोदी
किसानों को नहीं मिलता सही भाव
अमित शाह ने किसानों की स्थिति पर भी चिंता जताई और ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज का भाव 20 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक होना चाहिए, लेकिन उन्हें मुश्क़िल से 2 रुपये ही मिलते हैं। उन्होंने इसे सरकार के अहंकार का परिणाम बताया।

चार्जशीट से उठाए थे सवाल
इसके पहले भी अमित शाह ने चार्जशीट के माध्यम से ममता सरकार की 15 वर्ष की असफ़लताओं को बंगाल की जनता के सामने रखा। इसमें उन्होंने 7वां वेतन आयोग अब तक लागू न करने के साथ-साथ महिला सुरक्षा का भी मुद्दा उठाया। इसके अलावा घुसपैठ से लेकर राज्य की शिक्षा पर भी सवाल उठाए थे।
यह भी पढें: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: पार्थ चटर्जी के घर ED की छापेमारी



