नासिक में अशोक खरात के ठिकानों पर छापेमारी, ED ने कसा शिकंजा

जांच एजेंसी ED का शिकंजा अशोक खरात पर कसता जा रहा है। ECIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • ECIR दर्ज कर ED की जांच शुरू
  • नासिक, पुणे और शिरडी के ठिकानों पर छापेमारी

गॉडमैन’ अशोक खरात मुसीबत में

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नासिक के‘गॉडमैन’ कहे जाने वाले अशोक खरात पर प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक नासिक में पांच, पुणे में तीन और शिरडी में तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में दस्तावेज, डिजिटल सबूत और संपत्ति से जुड़े ज़रूरी डॉक्‍यूमेंट्स को खंगाला जा रहा है। जांच एजेंसी ED का शिकंजा अशोक खरात पर कसता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पश्‍चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: पार्थ चटर्जी के घर ED की छापेमारी

यौन अपराध का भी मामला 

ED के अनुसार यौन अपराध के अलावा बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं का मामला भी है। ED ने अशोक खरात के अलावा उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकाश पोफले और रिश्तेदारों से जुड़े आवासीय व व्यावसायिक परिसरों के साथ सहकारी क्रेडिट सोसायटियों की शाखाओं को भी जांच के दायरे में लिया है।

एजेंसी को किस बात का संदेह

ED को इस बात का भी संदेह है, कि अशोक खरात जबरन ने वसूली से जुटाई रक़म को कई दूसरी संपत्तियों में निवेश किया है और अब ED इस संदेह के तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी गिरफ़्तार

More Posts

हंगरी चुनाव: प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन की क़रारी हार, तिसा पार्टी को रिकॉर्डतोड़ वोट

16 सालों के बाद हंगरी की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। हंगरी के संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन की पार्टी बुरी तरह हार गई है।

यूपी के हापुड़ में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 बारातियों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

झारखंड में पेपर लीक मामला, पकड़े गए 159 अभ्यर्थी

रांची में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत उत्पाद सिपाही भर्ती में मिली गड़बड़ी को लेकर माहौल गरमा गया है।

IPL 2026: बेंगलुरु की ताबड़जोड़ बल्‍लेबाजी, मुंबई हारी बाजी (MI VS RCB)

मुंबई के वानखेडें में मुंबई इंडियंस (MI) नहीं, बल्‍कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) का दबदबा रहा। बेंगलुरु ने एक बार फ‍िर तुफ़ानी अंदाज में बल्‍लेबाजी करते हुए मुंबई की गंदबाजी के होश उड़ा दिए।

Send Us A Message