Headlines

यूपी के हापुड़ में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 बारातियों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
  • उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भीषण सड़क हादसा
  • 6 बारातियों की मौत हो और 7 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 बारातियों की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा धौलाना थाना क्षेत्र के कपूरपुर-धौलाना मार्ग पर हुआ जब गाज़‍ियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई एक बारात वापस लौट रही थी।

क्‍या हुआ था?

चश्मदीदों के मुताबिक़ बारातियों से भरी तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद भारी-भरकम ट्रक बस के ऊपर ही पलट गया। टक्कर इतनी ज़बरदस्‍त थी, कि बस के परखच्चे उड़ गए और यात्री मलबे के नीचे दब गए।

सूचना मिलते ही SP हापुड़ समेत पुलिस बल मौक़े पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Posts

नेपाल में बाढ़ की तबाही, मरने वालों की संख्‍या बढ़कर हुई 1,344

शुक्रवार को ऊपरी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 9 दिन बाद 2 मजदूरों को ज़‍िंंदा बाहर निकाला गया है।

UPESSC ने स्पेशल TET 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया

अब उत्‍तर प्रदेश में अपनी नौकरी बचाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए उत्तर प्रदेश के हज़ारों शिक्षकों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम होने वाला है।

NTA ने UGC-NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुर्नपरीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों में ख़ामिया मिली थी, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था।

अंतरिक्ष में भारत की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 उपग्रह

ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट से 2,367 किलोग्राम वजन वाले EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। जानिए 36 हजार किमी की ऊंचाई से निगरानी करने वाले इस उपग्रह की ख़ासियत।

Send Us A Message