बंगाल विधानसभा चुनाव: क्‍या बीजेपी की तीसरी सूची ने टीएमसी को दिया झटका?

भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 19 उम्‍मीदवारों के नाम है।
  • तीसरी सूची में 19 उम्‍मीदवारों के नाम
  • आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज की घटना चर्चा में

नामी और चर्चित चेहरे

भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 19 उम्‍मीदवारों के नाम है। इससे पहले बीजेपी ने अपनी उम्‍मीदवारों की दो सूची जारी कर दी थी, जिसमें नामी चेहरे और पूर्व अधिकारी व चर्चित कलाकारों का भी नाम शामिल हैं।

File Image: .bjp.org

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट, आसान नहीं TMC की राह

रत्ना देबनाथ के नाम से तीसरी सूची चर्चा में

अब बीजेपी की तीसरी सूची चर्चा में बनी हुई है, क्‍योंकि इस सूची में आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हत्याकांड की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ का नाम शामिल है, जो उत्तर चौबीस परगना जिले की पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। अगस्त 2024 में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पूरे देश में चर्चा में रही थी रत्ना देबनाथ ने आरोप है, कि उनकी बेटी को न्याय दिलाने में टीएमसी की सरकार ने रुकावट पैदा की।

File Image: .bjp.org

अस्पताल हत्याकांड मुद्दे में टीएमसी कमजोर

रत्ना देबनाथ का नाम आने से इस चुनाव में अब एक नया मोड़ आ गया है और टीएमसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह मुद्दा भी इस चुनाव में प्रमुख भूमिका निभाने वाला है और टीएमसी इस मुद्दे पर कमजोर नज़र आ रही है। दूसरी तरफ़ बीजेपी अब सूची के माध्यम से अपनी मजबूती बंगाल चुनाव में पेश कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव: क्‍या पीएम के बंगाल दौरे से बदलेगी कहानी?

कुछ और चर्चित चेहरे

इस नई सूची में रथीन्द्र नाथ बोस का नाम है, जो कूचबिहार दक्षिण से, डॉ. शंकर गुच्छैत मेदिनीपुर से और बिप्लब मंडल को हावड़ा मध्य विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है। ये बड़े चेहरे भी चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। इससे पहली की सूची में भी रूपा गांगुली का नाम की भी चर्चा है। इसके अलावा भवानीपुर में तो सुबेंधु अधि‍कारी बनाम ममता बनर्जी के बीच घमासान है।

दो चरणो में चुनाव

बता दे, कि पश्‍चिम बंगाल में 23 व 29 को दो चरणो में चुनाव होंगे और 4 मई को मतगणना की जाएगी। 2021 में हुए पश्‍चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 8 चरणो में किए गए थे। उस दौरान पूरे बंगाल में हिंसा, आगजनी और हत्‍या की घटना सामने आई थी, लेकिन इस बार चुनाव आयोग सख्‍़त है और कई अधि‍कारियों के तबादले भी करा रही है। इस बार का बंगाल चुनाव की गर्मी बहुत तेज़ है और देखना होगा, कि इसमें बाजी कौन मारता है?  

यह भी पढें: बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कहा चौथी बार बनाएंगे सरकार

More Posts

गाज़‍ियाबाद में राष्‍ट्रविरोधी गतिविधि‍यों में 3 और गिरफ़्तारी

क़रीब दो सप्‍ताह पहले उत्‍तर प्रदेश के गाज़‍ियाबाद में राष्‍ट्रविरोधी गतिविधि‍यों का पर्दाफ़ाश हुआ था। इस राष्‍ट्रविरोधी मामले में तीन नए आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है।

नहीं बढ़ रहे पेट्रोल और डीज़ल के दाम, अफ़वाहों पर न दे ध्‍यान: भारत सरकार

जब से युद्ध शुरू हुआ, तबसे पेट्रोल-डीज़ल और गैस की चिंता ने देशवासियों के मन में उथल-पुथल पैदा कर दिया है।

अफ़वाह ने लगाई पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें, इंडियन ऑयल ने कहा तेल की कोई कमी नहीं

अफ़वाह ऐसी चीज़ है, जो बरसो से बेवजह के संकट ही पैदा करते आई। इन अफ़वाहों के चक्‍कर में इंसान अपने ही पैर पर कुल्‍हाड़ी मारता है।

बंगाल विधानसभा चुनाव: क्‍या पीएम के बंगाल दौरे से बदलेगी कहानी?

हाल ही में चुनावी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया और सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर से जुड़े 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Send Us A Message